अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को महानायक कह कर भी पुकारा जाता है। 70 के दशक से लेकर अब तक वह अपनी अदाकारी से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। 80 वर्ष से अधिक की उम्र होने के बाद भी बिग बी अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। आसान भाषा में कहा जाए तो उनकी पहचान भी इसी आवाज से ही है। बॉलीवुड के शहंशाह ने अपनी आवाज का कॉपीराइट करा रखा है। ऐसा उन्होंने इसलिए किया है ताकि उनकी आवाज का कोई गलत इस्तेमाल न कर सके।