फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: महंगे तोहफे देकर सुर्खियों में आए ये सितारे, लिस्ट में कई दिग्गज अभिनेताओं के नाम शामिल

Fri, 17 Nov 2023 12:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सितारे दोस्ती के महत्व को बखूबी समझते हैं, यही वजह है कि वे अपने करीबियों के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं।आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसी दिग्गज हस्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को महंगे तोहफे देकर सुर्खियों में आ चुके हैं। आइए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में...
Amit Sana: राजनीतिक प्रभाव से 'इंडियन आइडल' जीते अभिजीत सावंत, अमित साना ने 19 साल बाद खोला अपनी हार का राज
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान को यूं ही बॉलीवुड का बादशाह नहीं कहा जाता। इन वर्षों में शाहरुख ने अपने प्रियजनों को कई महंगे उपहार दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी उदारता के लिए मशहूर शाहरुख  अभिषेक बच्चन को एक हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल, फराह खान को मर्सिडीज बेंज और रा.वन में काम करने के लिए रजनीकांत, अर्जुन रामपाल और अनुभव सिन्हा को 1 करोड़ रुपये की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू सीरीज 7 गिफ्ट में दे चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
सलमान खान
सलमान खान अपनी छोटी बहन अर्पिता खान को लाड़-प्यार करने के लिए जाने जाते हैं। जब उनकी शादी आयुष शर्मा से हुई तो सलमान ने दोनों को कार्टर रोड पर 16 करोड़ रुपये का फ्लैट गिफ्ट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता ने जोड़े को चार करोड़ रुपये की एक सफेद रोल्स-रॉयस फैंटम भी उपहार में दी थी।

4 of 5
आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य चोपड़ा
आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था। बाद में, दोनों ने शादी कर ली थी। उन्होंने रानी को एक करोड़ 25 लाख रुपये की ऑडी A8 W12 गिफ्ट की थी, जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
राज कुंद्रा
इस लिस्ट में राज कुंद्रा का नाम भी शामिल है। उद्योगपति से अभिनेता बने राज और शिल्पा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। गिफ्ट देने के मामले में वह किसी से भी पीछे नहीं हैं। दुबई के बुर्ज खलीफा में 50 करोड़ का फ्लैट शिल्पा को गिफ्ट करके वह सुर्खियों में आ गए थे।
Bollywood Movies: बेहद प्रेरणादायक हैं ये बॉलीवुड फिल्में, बदल सकती हैं जीवन जीने का नजरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें