आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर कपूर
अयान मुखर्जी निर्देशित और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन फिल्म के एक सीन को लेकर रणबीर और फिल्म विवादों में भी आ गई थी। दरअसल, 'ब्रह्मास्त्र' के एक सीन में रणबीर कपूर जूते पहनकर मंदिर में घंटी बजाते देखा गया था, जिसको लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। हालांकि, बाद में अयान मुखर्जी ने सफाई पेश की थी, लेकिन फिर भी लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था।