साल 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'विक्रम वेधा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों को लंबे समय से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की इस फिल्म का इंतजार था। इस फिल्म को लेकर लोगों की बेताबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज नौ घंटे में ही यूट्यूब पर इसे एक करोड़ 20 लाख बार देखा जा चुका है। 'विक्रम वेधा' से गायत्री और पुष्कार बतौर निर्देशक बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं। बॉलीवुड में उनकी शुरुआत कैसी रही यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आज हम आपको कुछ ऐसे डायरेक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो उनसे पहले अपनी किसमत बॉलीवुड में आजमा चुके हैं। आइए जानते हैं कि उनकी हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया?