फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Celebs: साउथ की ये अभिनेत्रियां सिंगल ही हैं खुश, उम्र के इस पड़ाव पर भी अकेले गुजार रही हैं जिंदगी

Sat, 15 Jul 2023 05:07 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साउथ सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री फिल्मों के अलावा भी कई विषयों को लेकर जाना जाता है। दर्शक सिनेमा के अलावा अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में सब कुछ जानना पसंद करते हैं। फिर चाहे वो उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कोई बात हो या फिर उनके प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कोई खबर जो, ऑडियंस की दिलचस्पी बरकरार रहती है। शादी करना या ना करना किसी का भी बेहद निजी फैसला होता है। लेकिन जब बात सेलिब्रिटीज की आती है तो उनका शादी करना भी खबर बनता है और सिंगल रहना भी। आज के इस लेख में हम आपको साउथ की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने 50 की उम्र पार करने का बाद भी शादी नहीं की है।

विज्ञापन

2 of 5
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

तब्बू
बॉलीवुड और साउथ की जानी मानी अभिनेत्री तब्बू अपनी खूबसूरती के अलावा अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर भी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दें कि तब्बू 51 साल की हो गई हैं, लेकिन अभी तक सिंगल है। अभिनेत्री ने अभी तक शादी नहीं की है।


Project K: क्या 'प्रोजेक्ट के' का नाम बदलकर किया गया 'कालचक्र'? यहां जानें क्या है पूरा मामला

 
 
विज्ञापन

3 of 5
लक्ष्मी गोपालस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

लक्ष्मी गोपालस्वामी
साउथ में अपनी अदायगी से सबको अपना दीवाना बनाने वाली लक्ष्मी गोपालस्वामी भी फैंस के बीच अपनी फिल्मों को लेकर अलग ही पॉपुलर रहती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस लक्ष्मी गोपालस्वामी लगभग 53 साल की हो चुकी हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी वह अनमैरिड हैं।

Sunny Leone: सनी लियोनी ने धर्मा-यशराज फिल्म्स संग की एडल्ट फिल्मों की तुलना, बोलीं- दोगुनी मेहनत से किया काम

 
 

4 of 5
विजयलक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विजयलक्ष्मी
साउथ सिनेमा की पॉपुलर अभिनेत्री विजयलक्ष्मी की उम्र भले बढ़ रही हो, लेकिन अभिनेत्री का स्टारडम उनके फैंस के बीच कायम है। अभिनेत्री की कोई भी फिल्म हो, उनके फैंस उसे सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस विजयलक्ष्मी की उम्र भी 50 साल से अधिक है। वह भी बिना शादी ही खुश हैं।

Bollywood Stars: अभिनय ही नहीं फिल्म निर्माण में भी आगे हैं ये सितारे, चला रहे प्रोडक्शन कंपनियां

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नगमा - फोटो : सोशल मीडिया

नगमा 
अभिनेत्री नगमा साउथ के साथ साथ बॉलीवुड का भी जाना माना नाम है। हालांकि, अभी नगमा ने इंडस्ट्री छोड़ राजनीति में कदम रखा है। नगमा भी 50 का आंकड़ा पार कर चुकी हैं, लेकिन उन्होंने भी अपने लिए अविवाहित रहना ही चुना है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें