फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन में जो बच्चे थे सुपर स्टार, बड़े होते ही हुए गुमनाम, आज कोई पूछने वाला तक नहीं

Wed, 18 Nov 2020 11:53 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बाल कलाकार - फोटो : फाइल
टेलीविजन और फिल्मों में काम करने वाले कई बाल कलाकार अपने दौर में बहुत हिट थे। तब लोग उन्हें देखकर कहते थे कि आगे चलकर बॉलीवुड में इनका सिक्का चलेगा। वक्त आगे बढ़ता गया और बढ़ते वक्त के साथ ये बाल कलाकार आंखों से ओझल होते गए। भले आपको इन कलाकारों नाम याद न हों लेकिन इनकी शक्ल देखकर आप इन्हें जरूर पहचान जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
आदित्य कपाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम
आदित्य कपाड़िया
'शाका लाका बूम बूम' का झुमरू तो आपको याद ही होगा। ये किरदार आदित्य कपाड़िया ने निभाया था। आदित्य ने धारावाहिकों में काम करने के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया। फिल्म जानवर में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ भी अभिनय किया। लेकिन धीरे-धीरे आदित्य स्क्रीन से गायब होते गए। 33 साल के आदित्य आखिरी बार कलर्स के एक सीरियल में नजर आए थे। फिलहाल अब वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अमितेश कोचर - फोटो : इंस्टाग्राम
अमितेश कोचर
90 के दशक में जहां एक तरफ 'शक्तिमान' लोगों को अपना दीवाना बना रहा था, तो वहीं दूसरी तरफ 'जूनियर जी' सुपरहीरो उसे टक्कर दे रहा था। उस दौर में इस सुपरहीरो ने तहलका मचा दिया था और जूनियर जी का रोल प्ले करने वाले बच्चे को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस स्टार का नाम है अमितेश कोचर। जूनियर जी के बाद अमितेश फिर कभी टीवी पर नजर नहीं आए। अब वह यूट्यूब पर ब्लॉग बनाते हैं। 

4 of 7
दर्शील सफारी - फोटो : इंस्टाग्राम
दर्शील सफारी
आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म 'तारे जमीन पर' से दर्शील सफारी ने बतौर बाल कलाकार डेब्यू किया था। ये फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। पढ़ाई खत्म करने के बाद दर्शील फिर से अभिनय की दुनिया से जुड़ गए। साल 2015-16 में उन्होंने थियेटर करना शुरू किया और कैन आई हेल्प यू नाम के प्ले में हिस्सा लिया। दर्शील अब 23 साल के हो गए हैं। हालांकि अभी उनके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगा है।
विज्ञापन

5 of 7
तन्वी हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम
तन्वी हेगड़े
टीवी शो 'सोनपरी' में फ्रूटी का किरदार निभाने वाली लड़की तन्वी हेगड़े ने मात्र तीन साल की उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। 'शाका लाका बूम बूम' में भी उन्होंने काम किया। इसके अलावा कई फिल्मों में भी तन्वी काम कर चुकी हैं। संजय दत्त की फिल्म पिता में उन्होंने जबरदस्त किरदार निभाया था। फिलहाल अब वह पर्दे से गायब हैं।  हालांकि सोशल मीडिया पर वह एक्टिव हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
परजान दस्तूर - फोटो : इंस्टाग्राम
परजान दस्तूर
'कुछ कुछ होता है' फिल्म में ही एक छोटा सा बच्चा और था। एक छोटा सरदार जो हमेशा तारे ही गिनता रहता है उस छोटे सरदार का नाम परजान दस्तूर है। परजान तो अब इतने बड़े हो गए हैं कि जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। आखिरी बार परजान साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ब्रेक के बाद में नजर आए थे। इसके अलावा 2017 में उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आयशा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
आयशा कपूर
साल 2005 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ की छोटी सी बच्ची मिशेले को शायद ही कोई भूला होगा। इस रोल को अदा किया था आयशा कपूर ने। इस फिल्म के बाद ही आयशा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस समेत कई और अवॉर्ड्स भी मिले। इसके बाद साल 2009 में वह नजर आईं फिल्म सिकंदर में। इसके बाद से इंडस्ट्री में आयशा की मौजूदगी लगभग न के बराबर ही है। फिलहाल अब वह अभिनेत्री होने के साथ हेल्थ एक्सपर्ट भी हैं।

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओटीटी रिलीज पर भी फंसा पेंच

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें