बॉलीवुड की हीरोइनों की बात तो हम हमेशा ही करते रहते हैं लेकिन आज हम आपको 10 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से पंजाबी फिल्मों की पहचान ही बदल दी। इन एक्ट्रेस को किसी बॅालीवुड की टॅाप एक्ट्रेस से कम नहीं आंका जाना चाहिए। इनकी फिल्मों की फीस भले ही दीपिका, प्रियंका, कटरीना से कम हो लेकिन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में इनका रुतबा वही है जो बॅालीवुड में दीपिका, प्रियंका का है। सिंगिंग से लेकर डांस, एक्टिंग हर जगह इन हीरोइनों का जलवा कायम है।
विज्ञापन
2 of 10
neeru bajwa
- फोटो : file photo
नीरू बाजवा पंजाबी फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। नीरू ने अपने करियर की शुरूआत बॅालीवुड के सदाबाहार सुपस्टार स्वर्गीय देवआनंनद के साथ 'मैं सोलह बरस की' फिल्म से की थी। पहली पंजाबी फिल्म असा नु मान वत्ना दा (2014) हरभजन मान के साथ की। मौजूदा समय में नीरू बेहद ज्यादा सफल पंजाबी अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
3 of 10
सुरवीन चावला
- फोटो : file photo
बेहद ही खूबसूरत और हॅाट सुरवीन चावला तब और ज्यादा चर्चा में आईं थी जब हेट स्टोरी-2 में उन्होंने काफी बोल्ड सीन किए थे। फिल्म का गाना 'आज फिर तुम पे प्यार आया है' में उन्होंने काफी बोल्ड सीन किए थे। बॅालीवुड के अलावा वो पंजाबी फिल्मों में भी सफल एक्ट्रेस हैं। सुरवीन चावला डिस्को सिंह, सिंह वर्सेज कौर, लकी द अनलकी स्टोरी जैसी सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
4 of 10
Mahie Gill
- फोटो : file photo
'देव डी' की पारो के हॅाट अवतार को कौन नहीं जानता। माही गिल पंजाबी फिल्मों की सुपरहिट हीरोइन तो हैं ही साथ में ही बॅालीवुड फिल्मों में भी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। साहेब बीबी गैंगस्टर की बीबी हो या पान सिंह तोमर की इंदिरा हर किरदार में माही ने एक अलग छाप छोड़ी है। माही गिल की तुलना लोग बॅालीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस तब्बू से करते हैं। हिक्क नाल, चक दे फड्डे जैसी पंजाबी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
5 of 10
Dhriti Saharan
- फोटो : social media
धृति सहारन को पंजाबी फिल्मों की मल्टीटैलेंटेड एक्ट्रेस कहा जाता है। धृति बेहतरीन पंजाबी गायिका भी हैं। धृति ने इंडियन आइडल के फाइनल तक का सफर तय किया था। पंजाबी फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाली धृति को लाइम लाइट टीवी शो 'सड्डा हक' से मिली।
विज्ञापन
6 of 10
Mandy Takhar
- फोटो : social media
मैंडी टखर पंजाबी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। टखर अपनी उम्दा एक्टिंग के लिए काफी तारीफ बटोर चुकी हैं। मैंडी ने इश्क गरारी(2013), तू मेरा बाई में तेरा बाई (2012), शडी बखरी है शान (2012) और मिर्जा, द् अनटोल्ड स्टोरी (2012) जैसी बेहतरीन पंजाबी फिल्मों में उम्दा एक्टिंग कर काफी तालियां बटोरी हैं।
विज्ञापन
7 of 10
Ruhani Sharma
- फोटो : social media
2013 में दिवाली के समय एक पंजाबी गाना रिलीज हुआ था 'कुड़ी तू पटाखा' इस गाने की पटाखा कुड़ी कोई और नहीं बल्कि अपना डेब्यू करने वाली रूहानी शर्मा ही थीं। अपने करियर की शुरूआत में काफी संघर्ष करने वाली रूहानी आज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम है। इन्होंनें गैरी संधु, एमी विर्क जैसे कई मशहूर पंजाबी गायकों के साथ काम किया है।
8 of 10
Sara Gurpal
- फोटो : social media
पंजाबी म्यूजिक फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त सबसे हॅाट एक्ट्रेस मानी जाती हैं सारा गुरपाल। इस मॅाडल एक्ट्रेस ने बहुत जल्द ही पंजाबी सिनेमा में अपनी एक अच्छी पहचान बना ली। सारा का लगभग हर गाना हिट होता है, और हर गाने के साथ-साथ इनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है।
9 of 10
Himanshi Khurana
- फोटो : social media
सुपहिट पंजाबी फिल्म 'सड्डा हक' में दिखने वाली मॅाडल एक्ट्रेस हिमांशी खुराना पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा हैं। हिमांशी ने युवा गायक हार्डी संधू का गाना 'सोच' में भी काम किया है जिसे लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया।
मॅाडल एक्ट्रेस विशाखा ने अपना करियर मॅाडलिंग के साथ शुरू किया था। विशाखा ने कई पंजाबी फिल्में और गानों में काम किया है। अपने कठिन परिश्रम ने उन्हें ग्रीन सिटी चंडीगढ़ की सबसे चर्चित मॅाडलों में शुमार कर दिया।