फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films without Songs: बिना गानों के भी इन फिल्मों को किया गया खूब पसंद, लिस्ट में यश चोपड़ा की मूवी भी शामिल

Fri, 05 Jan 2024 09:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
अगर आप भी यह सोचते हैं कि एक सफल बॉलीवुड फिल्म के लिए गाने और डांस नंबर काफी जरूरी होता है, तो शायद आप गलत हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कुछ निर्देशक मौजूद हैं जो अच्छी कहानी और शानदार कलाकारों में विश्वास करते हैं। उनकी फिल्में को बिना गानों के भी दर्शको ने खूब पसंद किया है। साथ ही, आलोचकों ने भी उनके प्रयासों की सराहना की है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो बिना गानों के भी अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहे।
Ram Bhajan: सिनेमाई इतिहास की इन फिल्मों में भगवान राम के भजन ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध, आप भी हो जाएंगे लीन
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
इत्तेफाक - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
इत्तेफाक
यश चोपड़ा को रोमांटिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। अपने निर्देशन के करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में बनाईं। हालांकि, उनके डायरेक्शन में बनी इत्तेफाक बाकी फिल्मों से काफी अलग थीं। इस फिल्म में गाने नहीं थे, फिर भी लोगों को यह काफी ज्यादा पसंद आई थी। राजेश खन्ना और नंदा अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग दो करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 6
भूत - फोटो : सोशल मीडिया
भूत
इस हॉरर फिल्म में कोई गाना नहीं था, बल्कि फिल्म के लिए सिर्फ एक प्रमोशनल गाना था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सात करोड़ की कमाई करने में सफल रही। लीड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर इस फिल्म के लिए कई पुरस्कार पाने में सफल रहीं। इसमें उनके साथ अजय देवगन और नाना पाटेकर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

4 of 6
द लंचबॉक्स - फोटो : Instagram
द लंचबॉक्स 
यकीन करना मुश्किल है लेकिन इरफान खान और निमरत कौर की यह फिल्म लगभग 20 करोड़ की कमाई करने में सफल रही थी। यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें दो प्रेमियों को दिखाया गया है, जो लंचबॉक्स पर अपने प्रेम पत्र साझा करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म भेजा फ्राई - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भेजा फ्राई
यह कॉमेडी फिल्म कम बजट में बनकर तैयार हुई थी, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर आठ करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसमें विनय पाठक और रजत कपूर ने अहम किरदार निभाए थे। सागर बल्लारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गाने न होने के बावजूद लोगों ने इसे काफी पसंद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अ वेडनेसडे - फोटो : सोशल मीडिया
अ वेडनेसडे
नीरज पांडे के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। यह एक सदाबहार फिल्म है, जिसमें मुख्य कलाकार नसीरुद्दीन शाह और अनुप खेर हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन को एक आम आदमी के रूप में पेश किया गया था, जबकि अनुपम खेर पुलिस विभाग के प्रमुख थे। यह नौ करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई। अद्भुत स्क्रिप्ट के कारण इस फिल्म से 'ए कॉमन मैन' नाम की हॉलीवुड फिल्म बनाई गई है।
Gutar Gu Season 2: 'गुटर गु सीजन 2' की शूटिंग हुई शुरू, सीरीज को लेकर मेकर्स ने कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें