कोई फिल्म रिलीज के बाद सिनेमाघरों में लगती है। उसे देखने के लिए कितने दर्शक थिएटर में जुटते हैं, इस आधार पर उसकी हिट और फ्लॉप का आंकलन होता है। हालांकि, हाल के दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म भी सिनेमा देखने के लिए एक बड़े विकल्प के रूप में उभरा है। कोरोना महामारी और उसके कारण दुनियाभर में लगे लॉकडाउन के बाद तो दर्शकों का एक बड़ा वर्ग ओटीटी पर ही फिल्में देखना पसंद करता है। यही वजह है कि मेकर्स भी सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के कुछ ही दिनों बाद ओटीटी पर भी फिल्में रिलीज कर देते हैं। इसका असर यह होता है कि जो फिल्में सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींच पाने में नाकाम होकर फ्लॉप का तमगा हासिल करती हैं, वह ओटीटी पर शानदार प्रदर्शन कर जाती हैं। ऐसी फिल्मों की लिस्ट काफी बड़ी है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में...