फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies: बड़े पर्दे पर दिख चुका है प्राकृतिक आपदाओं का खौफनाक मंजर, सूची में आमिर-सुशांत की फिल्में भी शामिल

Tue, 04 Jun 2024 02:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
प्राकृतिक आपदाएं जब भी आती हैं, लोगों के जीवन को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। देश में अब तक कई ऐसी आपदाएं देखी गईं हैं, जिनसे जान माल का काफी नुकसान हुआ है। भारत में इस विषय पर अब तक बहुत सी फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें देखने के लिए दर्शक बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख भी कर चुके हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
Heeramandi 2: 'हीरामंडी 2' जल्द ही ओटीटी पर देगी दस्तक, वेब सीरीज में लज्जो निभाएंगी भूतनी का किरदार!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
काय पो छे! - फोटो : यूट्यब
काय पो छे!
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव और अमित साध मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है जो बड़े सपने देखते हैं, लेकिन उनके सारे सपने तब चकनाचूर हो जाते हैं जब भूकंप आता है और वह निर्माणाधीन इमारत नष्ट हो जाती है जिसमें वे अपनी दुकान खोलना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ओएमजी - फोटो : यूट्यब
ओएमजी- ओह माई गॉड
ओएमजी में परेश रावल ने कांजी लालजी मेहता नाम के एक व्यापारी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी दुकान भूकंप में नष्ट हो जाती है। फिल्म की कहानी में तब नया मोड़ आता है जब बीमा कंपनी कांजी लाल को भूकंप के बाद बीमा की रकम देने से इनकार कर देती है। इसके बाद वह ईश्वर के खिलाफ ही कोर्ट पहुंच जाता है।

4 of 6
तुम मिले - फोटो : यूट्यब
तुम मिले
तुम मिले में इमरान हाशमी और सोहा अली खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। इसकी कहानी को 2005 की मुंबई बाढ़ के इर्द गिर्द बुना गया है। इस फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आए थे। कुणाल देशमुख के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
मदर इंडिया - फोटो : यूट्यब
मदर इंडिया
मदर इंडिया भारतीय सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शामिल है। यह साल 1957 में रिलीज हुई थी। फिल्म में नरगिस, राजकुमार, सुनील दत्त और राजेंद्र कुमार जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म में उन किसानों के संघर्ष को दिखाया गया है जिनकी फसलें और घर बाढ़ में बह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लगान - फोटो : यूट्यब
लगान
आमिर खान की सबसे बेहतरीन फिल्मों में लगान का नाम भी शामिल है। आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्रिटिश शासन के दौरान भारतीयों की स्थिति को दर्शाती है कि किस तरह सूखे के समय देश को लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। फिल्म का जलवा देश के साथ विदेश में भी देखने को मिला था।
Pratibha Ranta: 'यह फिल्म अब एक इमोशन बन चुकी है', 'लापता लेडीज' के लिए बोलीं प्रतिभा रांटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें