फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Rated Web Series: क्या आपने देखी हैं 2022 की ये धांसू वेब सीरीज? मिलेगा क्राइम और सस्पेंस का जबरदस्त डोज

Thu, 08 Sep 2022 03:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
शेफाली शाह-पंकज त्रिपाठी-ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की कमी नहीं है। यहां हर जॉनर का असीमित कंटेंट उपलब्ध है। कई बार दर्शकों के लिए यह चयन करना मुश्किल हो जाता है कि क्या देखें और क्या नहीं! अगर आप क्राइम और संस्पेंस से भरपूर कोई वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो चलिए हम आपकी मदद करते हैं। हम आपको ऐसी वेब सीरीज बता रहे हैं, जिनकी कहानी में पॉलिटिकल मसाला भी है और कानूनी दावंपेच भी, क्राइम की डोज भी है और शानदार डायलॉग भी। इस साल रिलीज हुईं वेब सीरीज में से क्राइम-थ्रिलर पर आधारित ये वेबसीरीज आपको यकीनन पसंद आएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
'दिल्ली क्राइम सीजन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
'दिल्ली क्राइम सीजन 2' 
दिल्ली क्राइम का पहला सीजन का काफी पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा सीजन भी आ चुका है। दूसरा सीजन पहले वाले से भी धांसू बताया जा रहा है। दर्शकों से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। बता दें कि 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' कच्छा-बनियान गिरोह की वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है, जो बुजुर्गों को निशाना बनाता था और उन्हें बेरहमी से मारता था। एक्ट्रेस शेफाली शाह और एक्टर राजेश तैलंग इसमें दमदार रोल में नजर आए हैं। आईएमडीबी पर इस सीरीज को 8.5 रेटिंग मिली है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
'अपहरण सीजन 2' - फोटो : सोशल मीडिया
'अपहरण सीजन 2'
अगर आप क्राइम और सस्पेंस पर आधारित कोई धांसू सी सीरीज देखना चाहते हैं तो 'अपहरण सीजन 2' बेहतरीन विकल्प होगा। यह वेब सीरीज क्राइम और सस्पेंस से भरपूर है। इस वेब सीरीज के कई डायलॉग खूब वायरल हुए थे, जिसेक बाद फैंस में इसे देखने की उत्सुकता और बढ़ गई। इसे आप वूट पर देख सकते हैं। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 8.3 है।

4 of 6
'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' - फोटो : सोशल मीडिया
'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' 
यह वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। इसकी कहानी काफी दिलचस्प है। इसका दूसरा सीजन जूवेनाइल न्याय और जेल प्रणाली पर केंद्रित है। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि जब एक प्रचार कार्यक्रम के बाद बाल कलाकार जारा आहूजा की हत्या कर दी जाती है, तो सभी सबूत उसके सौतेले भाई मुकुल पर उंगली उठाते हैं। आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 8.1 है।
विज्ञापन

5 of 6
'द ग्रेट इंडियन मर्डर' - फोटो : सोशल मीडिया
'द ग्रेट इंडियन मर्डर'
यह सीरीज विकास स्वरूप के उपन्यास 'सिक्स सस्पेक्ट्स' पर आधारित है। इसमें ऋचा चड्ढा और प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में दिखाया गया है एक उद्योगपति और एक मंत्री के बेटे विक्की राय की उनकी पार्टी में हत्या हो जाती है। इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'ये काली काली आंखे' - फोटो : सोशल मीडिया
'ये काली काली आंखे'
यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसमें भी पॉलिटिक्स का तड़का है। सीरीज में दिखाया गया है कि एक नेता की बेटी को एक लड़के से प्यार हो जाता है और उसे अपना बनाने के लिए वह कुछ भी कर सकती है। हालांकि, लड़का उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता। सीरीज की कहानी काफी दिलचस्प है। आईएमडीबी पर इसे 7 रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें