फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horror Comedy Movies: इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने जमकर मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर भी साबित हुईं सुपरहिट

Sat, 08 Jun 2024 06:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
हॉरर कॉमेडी फिल्में - फोटो : अमर उजाला
अभय वर्मा और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म मुंज्या रिलीज हो चुकी है। रिलीज से पहले इस फिल्म की काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। फिल्म की कहानी और इसकी कॉमेडी दर्शकों पर अपना जादू चलाने में नाकाम साबित हुई है। हालांकि, इससे पहले इस शैली की बनी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला चुकी हैं। आज हम आपको उन हॉरर कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टिकट खिड़की पर जमकर धमाल मचाने में सफल रहीं।
Kartik Aaryan: 'कोई भी सितारों का त्याग नहीं देखता...,' बढ़ती लागत की बहस का हिस्सा बने कार्तिक आर्यन
विज्ञापन

2 of 7
चंद्रमुखी - फोटो : यूट्यब
चंद्रमुखी
रजनीकांत के करियर की सबसे सफल फिल्मों में चंद्रमुखी का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में उनके अलावा ज्योतिका, प्रभु वेदिवेलु और नयनतारा जैसे कलाकार नजर आए थे। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने जमकर कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर 60-90 करोड़ के बीच कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 7
भूल भुलैया - फोटो : यूट्यब
भूल भुलैया
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भूल भुलैया एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसे साल 2007 बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। फिल्म में शाइनी आहूजा और विद्या बालन भी मुख्य भूमिकाओं में थे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म दक्षिण भारत की 'चंद्रमुखी' का रीमेक थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने जमकर धमाल मचाया था। भारत में फिल्म ने 49.10 करोड़ का कलेक्शन किया था।

4 of 7
कंचना - फोटो : यूट्यब
कंचना
मूल रूप से तमिल भाषा में बनी कंचना फ्रेंचाइजी की फिल्मों में अभिनेता राघव लॉरेंस मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म के अब तक के सभी भागों को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव जल्द ही दर्शकों के लिए कंचना 4 लेकर आ रहे हैं। इस खबर के बाद फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
विज्ञापन

5 of 7
गोलमाल अगेन - फोटो : यूट्यब
गोलमाल अगेन
रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी के लाखों दीवाने हैं। फैंस ने इन फिल्मों को खूब  प्यार दिया है। साल 2017 में आई गोलमाल अगेन एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाते हुए भारत में 205.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन

6 of 7
स्त्री - फोटो : यूट्यब
स्त्री
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'स्त्री' की कहानी दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रही थी। साल 2018 में रिलीज हुई अमर कौशिक की इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर नोट छापे थे। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 129.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भूल भुलैया 2 - फोटो : यूट्यब
भूल भुलैया 2
भूल भुलैया 2 कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के बाद अभिनेता की किस्मत के सितारे बदल गए। फिल्म का निर्देश अनीस बज्मी ने किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 185.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Nandamuri Balakrishna: बालकृष्ण की आगामी फिल्म पर आया अपडेट, इस फिल्म के दूसरे भाग का जल्द हो सकता है एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें