ऐसे कईं हॉलीवुड फिल्ममेकर्स हैं जिन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग की लोकेशन के लिए भारत को चुना। जहां एक तरफ कईं भारतीय फिल्ममेकर्स विदेशों में खाकर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन ढूंढते हैं, वहीं दूसरी तरफ हॉलीवुड के कई फिल्म निर्माता भारत में शूटिंग करने के लिए आकर्षित हुए हैं। डैनी बॉयल की 'स्लमडॉग मिलियनेयर' से लेकर पत्रकार डैनियल पर्ल की मौत पर बनी 'अ माइटी हार्ट' तक ऐसी कई फिल्में हैं, जिनकी शूटिंग भारत की जमीं पर हुई। आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शूटिंग भारत में हुई, इस लिस्ट में एक नाम तो ऐसा है जिसे ऑस्कर भी मिल चुका है। तो चलिए शुरू करते हैं...