कोरोना महामारी के चलते लंबे समय तक सिनेमाघरों में ताले लगे हुए थे। ऐसे में कई फिल्मों पर असर पड़ा था और उनकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया था। इन फिल्मों 'द कन्वर्जन' भी शामिल थी। लव जिहाद पर बनी 'द कन्वर्जन' अब 6 मई को रिलीज के लिए तैयार है। लव जिहाद जैसे गंभीर मुद्दे को पेश करती इस फिल्म में विंध्या तिवारी, प्रती शुक्ला, रवि भाटिया, अमित बहल जैसे कलाकारों ने काम किया है। इसके अलावा हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी भी फिल्म के एक गाने में दिखाई देंगी। इस फिल्म में एक हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के में प्यार दिखाया जाता है, लेकिन यह प्यार सिर्फ दिखावा है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लव जिहाद के जरिए धर्मांतरण का काम होता है। बॉलीवुड में इससे पहले भी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें लव जिहाद पर बात की गई है तो वहीं ऐसी भी फिल्में हैं जो हिंदू-मुस्लिम में प्यार दिखाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें हिंदू-मुस्लिम जोड़े के बीच एक खूबसूरत प्यार की झलक दिखाई गई है और वहीं कुछ फिल्में ऐसी हैं जो लव जिहाद पर बात करती हैं।