फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में जमने के लिए हिंदी सीख रहीं ये विदेशी हीरोइनें

Thu, 15 Sep 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
हिंदी बोलना अगर नहीं भी आता तो भी चलेगा लेकिन पर्दे पर बोल्ड सीन करना आना चाहिए। हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है और हमें हिंदी जरूर बोलनी चाहिए। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिंदी भाषा को बढ़ावा दे रहे हैं लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई चेहरे हैं जो बाहर से आए और हिंदी न जानते हुए भी सिनेमा में जम गए।
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन हीरोइनों को नहीं आती हिंदी पर फिर भी हैं हिट एंट फिट

2 of 8
ऐसे चेहरों में सबसे ऊपर बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कटरीना कैफ का नाम आता है। वैसे तो कैटरीना कैफ बॉलीवुड में काफी समय बिता चुकी हैं और लगभग सारे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं लेकिन इनका कोई भी को-स्टार इन्हें ठीक से हिंदी बोलना नहीं सिखा पाया। आधी इंडियन और आधी ब्रिटिश ये खूबसूरत हीरोइन हिंदी को मखमली फॉरेन एक्सेंट में बोलती है।
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन हीरोइनों को नहीं आती हिंदी पर फिर भी हैं हिट एंट फिट

3 of 8
दूसरे नंबर पर हाल ही में मशहूर हुईं बॉलीवुड हीरोइन सनी लियोनी का नाम आता है। विदेश में पली-बढ़ी सनी बॉलीवुड से लेकर टीवी रियलिटी शो तक हर जगह अपने कदम जमा चुकी हैं लेकिन हिंदी में ये अभी भी कमजोर हैं। बड़े पर्दे पर बोल्ड किरदार निभाने वाली सनी ने गांव की छोरी का रोल भी किया है पर डायलॉग बोलते समय मुंह से अंग्रेजी एक्सेंट ही निकलता है।

लेकिन सनी फिर भी मेहनत कर रही है और हिंदी सीखकर ही दम लेंगी

बॉलीवुड की इन हीरोइनों को नहीं आती हिंदी पर फिर भी हैं हिट एंट फिट

4 of 8
बॉलीवुड की एक और सुंदर बाला नर्गिस फाखरी भी हिंदी में बहुत कमजोर हैं। 'रॉकस्टार' और 'मद्रास कैफे' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी नर्गिस आज भी ठीक से हिंदी नहीं बोल पाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं लेकिन हिंदी बोलने में वो हमेशा हिचकिचाती नजर आती हैं। 
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन हीरोइनों को नहीं आती हिंदी पर फिर भी हैं हिट एंट फिट

5 of 8
बॉलीवुड में अपने पैर जमा चुकीं जैकलीन फर्नांडिस भी कई फिल्मों में नजर आने लगी हैं लेकिन उनकी हिंदी भी बड़ी मजेदार है। वो भी ज्यादातर फिल्मों में अजीब तरह से हिंदी बोलती नजर आती हैं। इसके अलावा ऑफ कैमरा भी वो हिंदी बोलने से कतराती नजर आती हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन हीरोइनों को नहीं आती हिंदी पर फिर भी हैं हिट एंट फिट

6 of 8
रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आईं एली अवराम की जिस अदा पर सलमान खान दीवाने हो गए थे वो उनकी टूटी-फूटी हिंदी बोली ही थी। एली ने भी बॉलीवुड की एक फिल्म में काम किया है पर वो हिंदी नहीं बोल पाईं।
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन हीरोइनों को नहीं आती हिंदी पर फिर भी हैं हिट एंट फिट

7 of 8
यही हाल मॉडल लीसा हेडन का भी है। 'क्वीन' और 'द शौकीन्स' फिल्मों से लेकर टीवी रियलिटी शो 'इंडिआज नेक्स्ट टॉप मॉडल' तक लीसा भी ऑस्ट्रेलियाई लहजे में टूटी-फूटी हिंदी बोलती हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड की इन हीरोइनों को नहीं आती हिंदी पर फिर भी हैं हिट एंट फिट

8 of 8
हिंदी में कमजोर हीरोइनों की  लिस्ट में फिल्म 'एक दीवाना था', सिंह इज ब्लिंग और फ्रीकी अली की एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी शामिल हैं। कहने को तो एमी कई दक्षिण भारतीय फिल्में कर चुकी हैं लेकिन आज भी कमजोर हिंदी बोलती हैं।

एमी को सलमान का साथ मिल चुका है औऱ उम्मीद है कि वो जल्द ही फर्राटेदार हिंदी बोलना सीख जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें