फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहे IAS अफसर हो, सुभाष चंद्र बोस या ब्रिटिश आतंकवादी, हर किरदार में फिट बैठे ये एक्टर

Sun, 11 Feb 2018 05:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rajkumar rao
बात चाहे पर्दे पर 324 साल के बूढ़े इंसान का रोल करने की हो या फिर बोस का किरदार निभाने के लिए सिर मुंडवाने की राजकुमार राव अपना हर किरदार दिल से जीते हैं। तभी तो शायद उनका हर किरदार उनके फैंस सालों तक याद रखते हैं। आइए जानते हैं राजकुमार राव के इसे ही कुछ शानदार किरदारों के बारे में जिन्होंने पर्दे पर इतिहास रच दिया।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rajkumar rao
राब्ता
राब्ता में 324 साल के आदमी का किरदार निभाने वाले राजकुमार ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों को हैरान कर दिया। राजकुमार का लुक फिल्म में इतना अलग और अनोखा था कि उनकी पहली झलक में लाख कोशिश करने के बाद भी कोई उन्हें पहचान नहीं पाया होगा। राजकुमार राव ने इस फिल्म में अपने लुक के बारे में बात करते हुए कहा, 'जब इस लुक के लिए मेकअप किया जाता था मेकअप के मोटे परत के अंदर मैं पसीने से भीग जाता था। मेकअप के दौरान बेहद धैर्य की जरुरत थी। 
विज्ञापन

3 of 6
rajkumar rao
‘बोस डेड/लाइव’  
एएलटी बालाजी की वेब सीरीज ‘बोस डेड/लाइव’ में सुभाष चन्द्र बोस के किरदार में ढलने के लिए राजकुमार राव ने काफी मेहनत की है। उनके बोल-चाल, लुक्स और चाल चलन में हमें बोस की ही परछाई देखने को मिलती है। 
 

4 of 6
rajkumar rao
बहन होगी तेरी
अक्सर गंभीर दिखने वाले राजकुमार राव ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में भी अपना हाथ आजमाया हैं। इस लिस्ट में फिल्म बहन होगी तेरी शामिल है। बता दें, इस फिल्म की कहानी लखनऊ में रहने वाले गट्टू (राजकुमार राव) और बिन्नी (श्रुति हासन) की है। फिल्म में गट्टू और बिन्नी एक दूसरे के पड़ोसी दिखाए गए हैं जिनकी लाइफ में ट्विस्ट उनकी गली के लोगों का बनाया हुआ एक नियम ले आता है। राजकुमार ने इस फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग की है। 
विज्ञापन

5 of 6
rajkumar rao
न्यूटन
ऑफबीट फिल्मों में सराहनीय काम कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता राजकुमार राव ने फिल्म न्यूटन में काफी अच्छा अभिनय किया। उनकी इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा किया बल्कि  इसे  ऑस्कर के लिए भी भेजा गया। राजकुमार राव की 'न्यूटन' छत्तीसगढ़ के जंगलों में चुनाव को लेकर बनाई गई फिल्म है। ‘न्यूटन’ में राजकुमार एक सरकारी कर्मचारी के किरदार में हैं जो हमेशा नियमों के मुताबिक चलता है. जिसके कुछ ऊसूल हैं और वे किसी भी कीमत पर उनको हमेशा लागू करता है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओमेर्टा
ओमेर्टा
राजकुमार राव हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘ओमेर्टा’ में अहम रोल निभा रहे हैं। उनकी यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।‘ओमेर्टा’ पाकिस्तानी मूल के एक ब्रिटिश आतंकवादी की कहानी है। फिल्म की कहानी आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख के जीवन पर आधारित है। खास बात यह है कि इस आतंकवादी का किरदार राजकुमार राव ने निभाया है। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए राजकुमार का कहना है,'आपको यह फिल्म देखकर इस खतरनाक दुनिया की असलियत पता लगेगी। यह फिल्म ब्रिटेन में पैदा हुए आतंकवादी अहमद ओमार सईद शेख की कहानी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें