फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं इन पांच बॉलीवुड एक्टर्स की पत्नियों के बारे में, लाइमलाइट से रहती हैं दूर

Thu, 27 Jun 2019 02:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood Actors - फोटो : Social Media
बॉलीवुड स्टार्स हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। कभी वो अपनी फिल्मों के माध्यम से चर्चा में रहते हैं तो कभी अपने स्टाइल की वजह से। जहां भी स्टार्स नजर आते हैं इनके फैंस इन्हें घेर लेते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी एक्टर हैं जो खुद अक्सर स्पॉट होते हैं लेकिन इनकी पत्नियां कभी-कभार ही नजर आती हैं, तो चलिए आज हम आपको ऐसे 5 स्टार्स की पत्नियों के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Emraan Hashmi and Parveen Shahani - फोटो : Social Media
इमरान हाशमी
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी भले ही बड़े पर्दे पर कम नजर आते हों लेकिन लाइमलाइट से वो बिलकुल भी दूर नहीं हैं। अक्सर बड़े इंवेट्स में वो नजर आ ही जाते हैं। लेकिन इमरान हाशमी की पत्नी के बारे में काफी कम लोग जानते हैं। उनकी पत्नी का नाम प्रवीन साहनी है। दोनों की शादी साल 2006 में हुई थी। इनका एक बेटा भी है जिसका नाम अयान है।
विज्ञापन

3 of 6
Ayushmaan Khurana, Tahira Kashyap - फोटो : social media
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड में इन दिनों सबसे तेजी से उभरते हुए सितारे हैं। उनकी ज्यादा फिल्में हिट होती हैं। आयुष्मान की पत्नी का नाम ताहिरा कश्यप है। ताहिरा बीते दिनों कैंसर जैसी बीमारी से लड़कर वापस आईं हैं। ताहिरा और आयुष्मान की शादी 2008 में हुई थी। दोनों के एक बेटी और एक बेटा है।

4 of 6
Sohail Khan and Seema - फोटो : Social Media
सुहैल खान
सलमान खान के भाई सुहैल भले ही इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हों लेकिन इंवेट्स में उनकी मौजूदगी अक्सर देखने को मिलती है। सोहेल खान की पत्नी का नाम सीमा सचदेव है जो फंक्शन और इवेंट्स में काफी कम देखने को मिलती हैं। सुहैल और सीमा की शादी साल 1998 में हुई थी। इनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
John Abraham and Priya Runchal - फोटो : Social Media
जॉन अब्राहम
लीग से हटकर फिल्में करने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम कम ही फिल्में करते हैं। लेकिन दर्शकों के बीच वो काफी पॉपुलर हैं। जॉन ने 2014 में प्रिया रुंचाल से की थी। प्रिया मूल रूप से अमेरिका की हैं। उन्होंने कैलिफोर्नियां यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली है। प्रिया लाइम लाइट से काफी दूर रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bobby Deol with his wife Tanya Deol - फोटो : Social Media
बॉबी देओल
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल काफी समय तक बड़े पर्दे से दूर रहे थे लेकिन उन्होंने फिर से कमबैक किया। बॉबी की पत्नी का नाम तान्या है। दोनों से साल 1996 में शादी की थी। इनके दो बेटे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें