फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 Crore Club: इन सितारों ने दीं सबसे अधिक 100 करोड़ी फिल्में, नंबर वन पर 'टाइगर' का कब्जा

Sat, 18 Nov 2023 01:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान की टाइगर 3 लगातार चर्चा में बनी हुई है। लंबे समय से फैंस को इस फिल्म का इंतजार था। फिल्म ने महज दो दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह फिल्म और भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। फिल्म की इस कमाई के बीच आज हम आपको उन पांच सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सबसे अधिक 100 करोड़ी फिल्में दी हैं।
Salman Khan: 'टाइगर 3' की सफलता पर खुशी से झूमे सलमान खान, बोले- मुझे एक्शन हीरो बनने पर बहुत गर्व है
विज्ञापन

2 of 6
टाइगर 3 सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने करियर में सबसे अधिक 100 करोड़ी फिल्में दी हैं। टाइगर 3 को मिलकर अभिनेता की अब तक 17 फिल्में इस क्लब में शामिल हो चुकी हैं। कई दिग्गज कलाकारों के बीच सलमान लंबे समय से लेकर अब तक इस क्लब के बेताज बादशाह हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार अपनी एक्शन से भरपूर फिल्मों और सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर हैं। अभिनेता ने अब तक 16 फिल्में दी हैं, जिन्होंने 100 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। फिल्म इंडस्ट्री के वे सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक हैं। वे जल्द ही हाउसफुल 5, वेलकम टू द जंगल और हेरा फेरी 3 में नजर आने वाले हैं।

4 of 6
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
अजय देवगन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। स्टारडम के मामले में वे किसी से भी पीछे नहीं हैं। अभिनेता भी 100 करोड़ी फिल्में देने में माहिर हैं। अब तक उनकी 13 फिल्में यह कारनामा कर चुकी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही सिंगम अगेन में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
विजय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय 
तमिल सुपरस्टार विजय का नाम भी लिस्ट में शामिल है। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में उनकी फिल्म लियो ने टिकट खिड़की पर 300 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। अब तक विजय की 11 फिल्में 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी अच्छा साबित हुआ है। टिकट खिड़की पर उनकी दो फिल्में पठान और जवान ने जबर्दस्त कमाई की है। दोनों ही फिल्में 500 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। वहीं, अभिनेता की कुल नौ फिल्में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है।
Salaar: 'सालार' से जुड़ी अनधिकृत सामग्री साझा करने पर साइबर पुलिस के हिरासत में दो युवक, पूछताछ जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें