फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Films: कश्मीर पर आधारित हैं ये फिल्में, लिस्ट में यामी की आर्टिकल 370 का भी नाम

Tue, 05 Mar 2024 11:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
'आर्टिकल 370' - फोटो : इंस्टाग्राम
कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। अब तक कई भारतीय फिल्मकारों ने घाटी की खूबसूरती को बड़े पर्दे पर दिखाया है। वहीं, कई निर्देशक यहां के मु्द्दों को फिल्मों के जरिए उठा चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आर्टिकल 370 कश्मीर की समस्या पर बात करती नजर आती है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म से पहले भी कश्मीर पर आधारित फिल्में बन चुकी हैं। आइए जानते हैं। 
Anant-Radhika: 'हमेशा मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद', स्टेबिन ने नोट साझा कर अनंत-राधिका को दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन

2 of 6
शिकारा - फोटो : सोशल मीडिया
शिकारा
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म शिकारा  की कहानी को कश्मीरी पंडितों के प्रवास के इर्द गिर्द बुना गया है। फिल्म में एक लव स्टोरी दिखाई गई है। आदिल खान और सादिया खतीब ने फिल्म के मुख्य किरदार निभाए हैं। यह फिल्म अहम मुद्दे पर बनी थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन

3 of 6
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : यूट्यूब
द कश्मीर फाइल्स
द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था। फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन और उन पर हुए अत्याचारों पर बात करती नजर आई थी। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कम बजट में बनी यह फिल्म 252.90 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही थी।

4 of 6
मिशन कश्मीर - फोटो : यूट्यूब
मिशन कश्मीर
विधु विनोद चोपड़ा की इस एक्शन ड्रामा  फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। इसकी कहानी छोटे से बच्चे अल्ताफ पर केंद्रित थी, जो एक पुलिस गोलीबारी के कारण अपने पूरे परिवार को खो देता है। फिल्म में कश्मीर के उस समय के हालात को बयां करने की कोशिश की गई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
रोजा - फोटो : यूट्यूब
रोजा
मणिरत्नम की शानदार फिल्मों में रोजा का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है।  यह फिल्म तमिलनाडु की एक महिला पर केंद्रित है, जो एक सीक्रेट मिशन के दौरान कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा अपहरण किए जाने के बाद अपने पति की तलाश करती दिखती है। फिल्म में अरविंद स्वामी और मधु लीड रोल में नजर आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जब तक है जान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब तक है जान
इस लिस्ट में जब तक है जान का नाम भी शामिल है। फिल्म में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आए थे। इसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था। फिल्म कश्मीर में तैनात एक बम स्क्वाड अधिकारी की कहानी बयां करती नजर आती है। इसकी शूटिंग श्रीनगर के साथ-साथ लद्दाख, पहलगाम और गुलमर्ग जैसे लोकेशन पर हुई थी।
Vyjayanthimala: 90 की उम्र में वैजयंती माला ने 'रागसेवा' में किया भरतनाट्यम, परफॉर्मेंस देख फैंस ने जोड़े हाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें