सलमान ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की बात तो आज तक होती हैं। बताया गया कि सलमान के आक्रमक रवैया की वजह से ऐश्वर्या बहुत परेशान हो गई थीं, खबरे तो यहां तक थीं कि उन्होंने ऐश्वर्या पर हाथ भी उठा दिया था। एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था कि 'सलमान हमेशा मुझ पर शक करते थे, उनको लगता को-स्टार्स के साथ मेरा अफेयर है।' इस रिश्ते का दर्दनाक अंत हुआ। हालांकि इस रिश्ते के बाद सलमान के लिंपअप की खबरे आई लेकिन उन्होंने कभी किसी रिश्ते के बारे में कबूल नहीं किया।