फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: फिल्मी जगत में नाम कमाने के लिए बागी बने ये सितारे, अपने ही परिजनों के खिलाफ जाकर बनाई पहचान

Tue, 16 May 2023 12:08 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जो फिल्मी जगत में पहचान बनाने के लिए बागी बन गए। इन स्टार्स ने ग्लैमर वर्ल्ड में करियर बनाने के लिए अपने ही परिजनों से बगावत कर ली।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के बागी सितारे - फोटो : अमर उजाला
ग्लैमर वर्ल्ड और इसकी चकाचौंध लोगों को चुंबक की तरह अपनी ओर आकर्षित करती है। आए दिन हजारों की संख्या में लोग एक्टर-एक्ट्रेस बनने के लिए ऑडिशन देने पहुंचते हैं। हालांकि, बेहद कम लोग ही होते हैं, जिनकी किस्मत और टैलेंट उनका साथ देता है। इसी कड़ी में आज इंडस्ट्री में कई ऐसे चमकते सितारे हैं, जिनके स्टाइल, फैशन, पर्सनल एक्टिविटी और फिल्मों के लिए करोड़ों लोग पलकें बिछाए रहते हैं। साथ ही उनके हर एक अंदाज से प्रेरणा लेते देखे जाते हैं। लेकिन, इन स्टार्स का इस मुकाम तक पहुंचना इतना आसान नहीं रहा है। इंडस्ट्री में कुछ नामचीन हस्तियां ऐसी भी हैं, जो ग्लैमर वर्ल्ड में आने के लिए बागी बन गईं और अपने ही घरवालों के खिलाफ जाती नजर आईं। 
विज्ञापन

2 of 6
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड जगत की 'पंगा क्वीन' यानी कंगना रणौत आज के समय में किसी पहचान की मुहताज नहीं हैं। बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुकीं कंगना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक के मुद्दों पर एक्ट्रेस अपने विचार रखती और उसकी वजह से सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। 28 मार्च 2016 में कंगना को फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। हालांकि, एक समय पर कंगना के पिता उनके इस प्रोफेशन के सख्त खिलाफ थे। इस कारण कंगना को घर तो छोड़ना पड़ गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बोल्ड डीवा मल्लिका शेरावत भले ही आज पर्दे से दूर हैं, लेकिन एक समय पर उन्होंने अपने किरदार और अंदाज से हर किसी के दिल पर राज किया है। मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लाम्बा है। कंगना की तरह मल्लिका के पिता भी उनके ग्लैमर वर्ल्ड में नाम कमाने के फैसले के सख्त खिलाफ थे। एक्ट्रेस के पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे। हालांकि, मल्लिका पर एक्टिंग का जुनून इस कदर सवार था कि पिता ने गुस्से में उनसे यह तक कह दिया कि वह उनका सरनेम लाम्बा हटा दें। एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए रीमा घर से भागकर मुंबई आई थीं, फिर अपना नाम रीमा लाम्बा से बदलकर मल्लिका शेरावत कर लिया।

Anurag Kashyap: बॉम्बे वेलवेट के आठ साल पूरे होने पर अनुराग का बयान, कहा- करण जौहर ने नहीं किया निराश

4 of 6
यश - फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडिया स्टार नवीन गौड़ा या यूं कहें कि रॉकिंग स्टार ‘यश’ को आज कौन नहीं जानता। यश को देशभर में पहचान उनकी फिल्म 'केजीएफ' ने दिलाई। इससे पहले उन्हें कई कन्नड़ फिल्मों में देखा गया, जिनमें मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी, किराकट, गूगली और राजधानी शामिल हैं। यश की सफलता के सितारे आज बुलंदियों के शिखर पर हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना एक्टर के लिए आसान नहीं रहा है। यश ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता एक बस ड्राइवर थे। हालांकि, यश के ऊपर बचपन से ही एक्टिंग का भूत सवार था। यश ने पढ़ाई छोड़ दी और एक्टिंग की दुनिया का रुख करने की ठानी, लेकिन उनके इस फैसले से उनके पिता बेहद नाराज थे। ऐसे में यश सिर्फ 300 रुपये लेकर बेंगलुरू चले गए और अपने टैलेंट के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। 

Vicky Kaushal Birthday: विक्की की पिछली 10 फिल्मों का ये है रिपोर्ट कार्ड, जब जब अनुराग के साथ आए, तब तब हुआ..
विज्ञापन

5 of 6
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों में अपने नकारात्मक किरदार से लोगों की तारीफें बटोरने वाले एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़ने के लिए महज 16 की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। नसीरुद्दीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'निशांत' से की थी। यह फिल्म कमाई के हिसाब से तो पीछे रही लेकिन नसीरुद्दीन को इसमें उनके अभिनय के लिए खूब सराहना मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने भी फिल्मों में ज्यादातर नकारात्मक किरदार ही निभाए हैं। हालांकि, कोरोना महामारी के दौरान तमाम लोगों की मदद कर सोनू एक रीयल लाइफ हीरो बन गए। सोनू ने भी अपने एक्टर बनने के ख्वाब को पूरा करने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। सोनू के माता-पिता नहीं चाहते थे कि एक्टर बनने के लिए वह लुधियाना से मुंबई तक का सफर तय करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें