आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : social media
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
इस लिस्ट में पहला नाम रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का है। दोनों बॉलीवुड के सफल कलाकार हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ काम करने के दौरान दोनों को प्यार हो गया और फिर फिल्म रिलीज से पहले ही इस कपल ने शादी भी कर ली। उनकी उम्र में 10 साल का अंतर है, लेकिन इससे उन पर कोई असर नहीं पड़ता। आलिया महज 11 साल की थीं जब उन्हें रणबीर पसंद आने लगे थे। उन्होंने 2005 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के लिए ऑडिशन दिया था। यहीं उनकी मुलाकात रणबीर से हुई जो संजय के लिए सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे थे।