फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors: क्रिकेट छोड़ अभिनय की दुनिया में छाए ये सितारे, एक एक्टर तो पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुका है मैच

Wed, 04 Oct 2023 11:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
क्रिकेटर से एक्टर बने ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
देश में फिल्मों और क्रिकेट को बड़ी संख्या में पसंद किया जाता है। दोनों का एक दूसरे से काफी गहरा नाता भी रहा है। बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जो फिल्मों में गेस्ट अपीरियंस की भूमिका में दिख चुके हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे प्लेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शुरुआत प्रोफेशनल क्रिकेट से की, लेकिन जल्द ही उन्होंने इसे छोड़कर एक्टिंग की राह चुन ली।
Arshad Warsi: छह साल बाद टीवी पर कमबैक करेंगे अरशद वारसी, इस शो में दिखेगा 'असुर' एक्टर का जलवा
विज्ञापन

2 of 6
हार्डी संधू - फोटो : सोशल मीडिया
हार्डी संधू
पंजाबी फिल्मों में और गानों में दिलचस्पी रखने वाला शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो हार्डी संधू को न जानता है। अपने लुक्स और अदाकारी के दम पर वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हार्डी ने क्रिकेटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था। वह तेज गेंदबाज थे। वह भारत के लिए अंडर-19 खेल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पंजाब के लिए रणजी भी खेला है।
विज्ञापन

3 of 6
करण वाही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करण वाही
करण वाही टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं। बड़े पर्दे पर भी वह नजर आ चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग उन्हें फॉलो करते हैं। एक्टिंग से पहले करण को क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी। 2003 में वह दिल्ली की अंडर-19 टीम में विराट कोहली और शिखर धवन के साथ खेल चुके हैं, लेकिन एक गंभीर चोट के कारण क्रिकेट को अलविदा कह दिया और एक्टिंग को करियर के रूप में चुन लिया।

4 of 6
अंगद बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
अंगद बेदी
अंगद बेदी के पिता बिशन सिंह बेदी भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रहे हैं। पिता की तरह अंगद ने भी अपने करियर की शुरुआत क्रिकेट से की, लेकिन बाद में उनकी दिलचस्पी एक्टिंग और मॉडलिंग की तरफ बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में किस्मत आजमाने के लिए उन्होंने अपने कदम बढ़ा दिए। अंगद अब तक कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सलिल अंकोला - फोटो : instagram/salilankola
सलिल अंकोला
सलिल अंकोला ने भी अपनी शुरुआत क्रिकेट से की थी। अपने शानदार  खेल के दम पर उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में जगह भी मिली। सलिल ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि, यह उनका पहला और आखिरी टेस्ट मैच रहा। चोट की वजह से उन्होंने क्रिकेट छोड़ दी और एक्टिंग में अपना करियर बनाने में लग गए। सलिल अब तक कई टीवी सीरियल में दिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विष्णु विशाल - फोटो : social media
विष्णु विशाल
विष्णु विशाल दक्षिण भारत के एक्टर और प्रोड्सर हैं। उन्होंने भी करियर की शुरुआत क्रिकेट से की थी, लेकिन ज्यादा समय तक खेल जगत में नहीं टिक सके। विशाल ने 2009 में एक्टिंग को अपना करियर चुन लिया और अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गए हैं। एक पैर की चोट ने उनके क्रिकेट करियर पर ब्रेक लगा दिया और वह अभिनय के क्षेत्र में आ गए। विष्णु ने रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिताओं में तमिलनाडु की ओर से खेल चुके हैं।
Konkona Sen Sharma: पहली बार किसी सीक्वल में काम रही हैं कोंकणा, साझा किए 'मुंबई डायरीज सीजन 2' के अनुभव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें