फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: इन सितारों ने शादी के लिए बदला धर्म, कोई प्यार की खातिर झुका तो किसी ने माता-पिता के लिए लिया फैसला

Mon, 28 Nov 2022 01:02 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, आयाशा टाकिया, नरगिस - फोटो : social media

प्यार किसी परिभाषा से नहीं बंधा है और न ही किसी शब्द या वाक्य में पिरोया जा सकता है। वो तो अथाह है...तभी तो कहते कि जब प्यार होता है तो इंसान को बस अपने साथी के सिवाय कुछ दिखाई नहीं देता। ऊंच-नीच और धर्म-जाति, प्यार ये सारे बंधन तोड़ देता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने प्यार और शादी के खातिर हर दीवार को तोड़ दिया, यहां तक कि कुछ ने अपने धर्म भी बदल लिया। जानते हैं ऐसे ही कुछ सितारों को बारे में...

विज्ञापन

2 of 8
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : twitter

धर्मेंद्र-हेमा मालिनी
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने जमाने के चार्मिंग हीरो रहे हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा का ही-मैन कहा जाता है। कम ही लोग जानते हैं कि धर्मेंद्र ने भी अपना धर्म परिवर्तन किया था। दरअसल धर्मेंद्र बॉलीवुड में आने से पहले से शादीशुदा थे लेकिन  उनका दिल हेमामालिनी पर आ गया।  उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर अभिनेता से अलग तो हो गईं लेकिन उन्होंने तलाक देने से मना कर दिया। ऐसे में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी दोनों ने मुस्लिम धर्म अपनाया और शादी की।

विज्ञापन

3 of 8
शर्मिला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया

शर्मिला टैगोर
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर अपने जमाने की मशहूर अदाकारा रही हैं। उनका दिल क्रिकेटर मंसूर अली खान पर आ गया। शादी से पहले उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम शर्मिला से बेगम आयशा सुल्ताना कर लिया। हालांकि आज भी वह शर्मिला टैगोर के नाम से ही मशहूर हैं।

4 of 8
सैफ अली खान - अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अमृता सिंह
अभिनेत्री अमृता सिंह भी पटौदी खानदान की ही बहू बनीं। उन्होंने मंसूर अली खान के बेटे अभिनेता सैफ अली खान से शादी की। अमृता सिंह सिख परिवार से आती हैं लेकिन कहा जाता है कि सैफ के परिवार ने उन्हें बतौर सिख अपनाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद अमृता सिंह ने इस्लाम धर्म अपना लिया था लेकिन 13 सालों के बाद उनकी शादी टूट गई।

विज्ञापन

5 of 8
दिव्या भारती, साजिद नाडियाडवाला - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या भारती
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रहीं  दिव्या भारती का दिल शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला पर आ गया था। उस समय वह महज 19 साल की थीं। साजिद से शादी के लिए दिव्या भारती ने अपना धर्म बदल लिया था। हालांकि शादी के कुछ दिनों बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में अभिनेत्री की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

6 of 8
मां सलमा खान संग सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सुशीला चरक
सलमान खान की मां सलमा खान भी मुस्लिम धर्म से ताल्लुक नहीं रखती हैं। जानकारी के मुताबिक उनका असली नाम सुशीला चरक है और उन्होंने सलीम खान के साथ शादी करने के लिए इस्लाम को अपनाया था। इसके बाद उन्होंने अपना नाम सलमा कर लिया।

विज्ञापन

7 of 8
सुनील दत्त और नरगिस - फोटो : social media

नरगिस
मशहूर अभिनेत्री नरगिस और सुनील हिंदी सिनेमा के पावर कपल्स में से एक रहे हैं। अभिनेत्री नरगिस मुस्लिम थीं। उन्हें सुनील दत्त से प्यार हो गया और उन्होंने अभिनेता से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपना लिया। उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज के साथ सुनील दत्त से शादी की और अपना नाम बदलकर निर्मला दत्त रख लिया।

 

विज्ञापन

8 of 8
आयशा टाकिया - फोटो : Instagram
आयशा टाकिया
'टार्जन द वंडर कार' और 'वॉन्टेड' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया ने साल 2009 में फरहान आजमी से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया। शादी के बाद से वह अपने नाम के आगे आजमी लगाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें