फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए बॉलीवुड के किस सेलिब्रेटी को कौन सा कैंसर, कैसी चल रही है उनकी 'मौत' के खिलाफ जंग

Tue, 05 Feb 2019 12:29 PM IST
विजय जैन बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 8
Sonali Bendre and Tahira Kashyap - फोटो : social media
फ़िल्म 'आनंद' और 'सफ़र' में राजेश खन्ना का किरदार कैंसर का शिकार होता है और वो ज़िंदगी को अलविदा कहता है। उस ज़माने में भी कई सितारों ने अपनी ज़िंदगी कैंसर की वजह से खोई। पर वक़्त बदला है और ज़िंदगी की कहानी का 'द ऐंड' भी बदला। अब असल ज़िंदगी में बहुत से अभिनेता इस बीमारी से झूझ रहे हैं और उस से लड़ रहे हैं। एक हद तक कैंसर को हरा चुके हैं। 'वर्ल्ड कैंसर डे' पर जानते हैं किस कलाकार को कौन सा कैंसर हुआ।
विज्ञापन

2 of 8
sonali bendre - फोटो : file photo
सोनाली बेंद्रे मेटास्टेसिस कैंसर से लड़ने के बाद काम पर लौटीं
सोनाली बेंद्रे पिछले साल कैंसर की गिरफ्त में आ गई थीं। सोनाली ने न्यूयार्क में इलाज के दौरान अपने फैंस के साथ ये खबर शेयर की थी। सोनाली ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो के साथ एक इमोशनल पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट में सोनाली ने बताया कि वो अब काम पर दोबारा वापसी कर चुकी हैं। सोनाली बेंद्रे को हाई-ग्रेड कैंसर हुआ था। मेटास्टेटिस कैंसर का मतलब ये है कि एक जगह कैंसर के सेल मौजूद नहीं हैं। जहां से कैंसर की उत्पत्ति हुई है, उससे शरीर के दूसरे अंग में वो फैल चुका होता है।हर कैंसर में मेटास्टेटिस का मतलब स्टेज 4 होता है। लेकिन हर कैंसर में स्टेज 4 जानलेवा ही हो, ये ज़रूरी नहीं है।
 
विज्ञापन

3 of 8
Tahira Kashyap - फोटो : instagram
आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं , रैंप पर चलीं
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हैं । शॉर्ट फ़िल्म डायरेक्टर ताहिरा कश्यप ने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया। खास बात ये है कि कैंसर से जूझ रहीं ताहिरा बाल्ड लुक में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ रैंप पर नज़र आईं।
 

4 of 8
irrfan khan - फोटो : file photo
इरफ़ान को 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' है, इलाज के लिए इरफ़ान लंदन गये
2018 में इरफ़ान खान ने बताया था कि वो एक ख़तरनाक बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' है। अपने इलाज के लिए इरफ़ान लंदन गये। एनएचएस डॉट यूके के मुताबिक़, 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' एक दुर्लभ किस्म का ट्यूमर होता है जो शरीर में कई अंगों में भी विकसित हो सकता है। इसका सबसे शुरुआती असर उन ब्लड सेल्स पर होता है जो ख़ून में हार्मोन छोड़ते हैं। ये बीमारी कई बार बहुत धीमी रफ़्तार से बढ़ती है। लेकिन हर मामले में ऐसा हो, ये ज़रूरी नहीं है।
विज्ञापन

5 of 8
manisha koirala - फोटो : file photo
गर्भाशय का कैंसर का सामना किया मनीषा कोइराला ने
मनीषा कोइराला को साल 2012 में गर्भाशय का कैंसर होने का पता लगा। मनीषा ने कैंसर को मात दी और अब वो ठीक होकर वापस अपने फ़ैंस के सामने हैं। वे कहती हैं, "मुझे जिस तरह का कैंसर हुआ था वो कभी भी वापस आ सकता है। लेकिन हर क़ीमत पर हमें पॉजिटिव रहना होता है। तभी हम इस बीमारी को हरा पाएंगे।" इसके बाद वो 'डियर माया' और 'संजू' जैसी फ़िल्मों मे नज़र आ चुकी हैं । मनीषा ने राजकुमार हिरानी की फ़िल्म 'संजू' में नरगिस दत्त के किरदार में नज़र आईं। नरगिस को पैंक्रियाटिक कैंसर था और वो उसकी वजह से वो ज़िंदगी से जंग हार गईं।
विज्ञापन

6 of 8
rakesh roshan - फोटो : file photo
राकेश रोशन को स्क्वेमस सेल कर्सिनोमा नाम के गले का कैंसर
बॉलीवुड में एक और सेलिब्रिटी कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। पूर्व अभिनेता और प्रोड्यूसर राकेश रोशन को कैंसर है । अभिनेता ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिता राकेश रोशन के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने पिता को कैंसर होने की बात लिखी है। उन्होंने बताया है कि कुछ हफ़्तों पहले ही उन्हें कैंसर होने का पता चला है और वो इसके शुरुआती स्तर पर हैं।  
विज्ञापन

7 of 8
nafisa ali - फोटो : instagram
नफ़ीसा अली को पेरिटोनियल कैंसर है
एक्टर, पूर्व ब्यूटी क्वीन और राष्ट्रीय स्तर की स्वीमिंग चैम्पियन नफ़ीसा अली ने पिछले साल नवंबर में अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि वो स्टेज 3 कैंसर से जूझ रही हैं।बाद में जानकारी मिली कि उन्हें पेरिटोनियल कैंसर है। इसके कुछ सेल ओवरी में भी पाए जाते हैं, जो शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकते हैं।बीमारी का पता चलने के बाद अब नफ़ीसा पूरे हौसले के साथ इससे लड़ रही हैं। लेकिन उनका कहना है कि उन्हें अब भी यक़ीन नहीं कि उन्हें कैंसर है।
विज्ञापन

8 of 8
anurag basu - फोटो : file photo
2004 में अनुराग बासु को ल्यूकेमिया था
हिंदी फ़िल्म 'बर्फी' के निर्देशक अनुराग बासु एक वक्त कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।पर उनकी माने तो वो नहीं,कैंसर उनका सामना कर रहा था। 2004 में अनुराग बासु को पता चला कि वो ल्यूकीमिया नाम के कैंसर से पीड़ित हैं। उस वक्त वो फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' का निर्देशन कर रहे थे। बाद में ये फिल्म महेश भट्ट और मोहित सूरी ने पूरी की। तीन साल के इलाज के बाद अनुराग इस बीमारी से जीत पाए और उन्हें अमेरिकन कैंसर सोसायटी द्वारा कैंसर सर्वाइवर का अवॉर्ड भी दिया गया। क्रिकेटर युवराज सिंह , अभिनेत्री लीसा रे भी कैंसर का सामना कर चुके हैं ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें