फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसा जगत है, जहां कब क्या हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता। इस इंडस्ट्री में आए दिन सेलेब्स एक-दूसरे के दुश्मन बनते नजर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि स्टार्स के बीच अच्छी बॉन्डिंग नहीं होती है। ये लोग केवल फिल्मों और पब्लिक इवेंट में ही अपनी दोस्ती का दिखावा करते हैं। इन बातों को खारिज करते हुए आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बचपन से ही एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। ये सेलेब्स एक-दूसरे के साथ पढ़कर और खेलकर बड़े हुए। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो क्लासमेट रहे और एक-दूसरे से अच्छी दोस्ती निभाते आ रहे हैं।