फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Ghost: बॉलीवुड के इन 'भूतों' से दर्शकों को नहीं लगा डर, सूची का अंतिम नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 28 May 2024 10:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
भूत का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कई भूतिया फिल्में ऐसी भी हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों की रूह कांप जाती है। हालांकि, बॉलीवुड के 'भूत' केवल डराने का काम नहीं करते। वे हंसाते हैं, रोते हैं, गाते हैं और गुंडों की पिटाई भी करते हैं। आज हम आपको हिंदी फिल्मों के कुछ ऐसे भूतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे लोगों को जरा भी डर नहीं लगा। आइए जानते हैं...
Omar Lulu: मुश्किलों में घिरे निर्देशक उमर लुलु, अभिनेत्री की शिकायत पर निर्देशक पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

2 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्मों के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। इस उम्र के बाद भी वे अभिनय की दुनिया में लगातार सक्रिय हैं। बिग भी पर्दे पर भूत वाले किरदार में नजर आ चुके हैं। हालांकि, उनके ये किरदार डरावना नहीं, बल्कि मजाकिया थे। भूतनाथ और भूतनाथ रिटर्न्स में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : इंस्टाग्राम
नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह की गिनती हिंदी फिल्मों के सबसे उम्दा कलाकारों में होती है। वे अपनी अदाकारी से अब तक कई पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। बड़े पर्दे पर वे भी भूत बन चुके हैं। शाहरुख खान की फिल्म चमत्कार में वे भूत के किरदार में थे। इस फिल्म में लोगों को डराते नहीं बल्कि हंसाते दिखे थे।

4 of 6
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर खान
इस लिस्ट में करीना कपूर खान का नाम भी शामिल है। अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने वाली करीना फिल्म तलाश में भूत बनी नजर आई थीं। फिल्म में वे अपनी ही हत्या के मामले की जांच में पुलिस अफसर बने आमिर खान की मदद करती दिखी थीं। फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर लोग भी हैरान रह गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम-@apnabhidu
जैकी श्रॉफ
80 के दशक से लेकर अब तक, जैकी श्रॉफ ने फिल्मों में कई यादगार किरदार निभाए हैं। बड़े पर्दे पर जैकी श्रॉफ भी एक अच्छे भूत की भूमिका में नजर आ चुके हैं। फिल्म भूत अंकल में उनके किरदार को बच्चों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @ beingsalmankhan
सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। 90 के दशक में बड़े पर्दे पर भूत बनकर वे भी लोगों को गुदगुदा चुके हैं। फिल्म हैलो ब्रदर में उनका किरदार लोगों को खूब पसंद आया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी थी।
Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया की दुल्हन बनने को तैयार जान्हवी कपूर? अभिनेत्री ने चुप्पी तोड़ बताया सच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें