फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: केवल फिल्मों से ही नहीं किराए पर घर देकर भी लाखों कमाते हैं ये बॉलीवुड सितारे, देखें लिस्ट

Fri, 23 Dec 2022 06:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सितारे फिल्मों और विज्ञापनों में काम करने के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं, लेकिन इन सेलेब्स की कमाई का जरिया केवल यहीं तक सीमित नहीं है। कई कलाकार अपनी प्रॉपर्टी किराए पर देखकर भी हर महीने अच्छी कमाई करते हैं। आज हम आपको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Cirkus: जैकलीन ने सच में जड़ दिया था रणवीर सिंह और वरुण शर्मा को थप्पड़, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन-अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ-अभिषेक बच्चन
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता हैं। दोनों फिल्मों और विज्ञापनों से अच्छी कमाई करते हैं। साथ ही, उन्होंने अपने दो बंगले अम्मू और वत्स के ग्राउंड फ्लोर को किराये पर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे उन्हें 18.9 रुपये की कमाई होती है।
Filmy Wrap: विवाद के बीच बेशरम रंग ने बनाया रिकॉर्ड और फिर लौटेगी राम-लखन की जोड़ी, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सैफ अली खान
सैफ अली खान को छोटे नवाब के नाम से भी जाना जाता है। रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाले सैफ के पास प्रापर्टी की कमी नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो सैफ ने भी मुंबई स्थित अपना एक अपार्टमेंट किराए पर दिया है। बताया जाता है कि इस प्रॉपर्टी से उन्हें 3.5 लाख रुपये की कमाई होती है।
Debina Bonnerjee: दूसरी बार मां बनने के बाद डिप्रेशन से जूझ रही हैं देबीना बनर्जी, बोलीं- हर मिनट आता है रोना

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
हिंदी फिल्मों के दबंग यानी सलमान खान एक फिल्म के लिए मोटी फीस वसूल करते हैं। हालांकि इसके अलवा उन्होंने अपना एक अपार्टमेंट भी रेंट पर दे रखा है, जिससे उन्हें हर महीने 95 हजार की कमाई होती है।
Salman Khan: बॉलीवुड में जल्द नजर आएगा एक और टाइगर, शेरा के बेटे को लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल
काजोल फिल्म इंडस्ट्री में 90 के दशक से सक्रिय हैं। अब तक उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। काजोल अजय के साथ आलीशान बंगले में रहती हैं। इसके अलावा भी उनके पास कई प्रॉपर्टी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के एक अपार्टमेंट से उन्हें 90 हजार रुपये किराए के रुप में मिलते हैं। 
Web Series: 2023 में इन वेब सीरीज की होगी धमाकेदार एंट्री, मिर्जापुर 3 से फैमिली मैन 3 तक लिस्ट में शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें