फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सितारों पर भारी पड़ा कोरोना काल, बड़े परदे से सिमटकर ओटीटी पर आ जाएगी अगली पारी

Wed, 29 Apr 2020 02:33 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Pankaj Tripathi, Janhvi Kapoor, Nawazuddin Siddiqui - फोटो : amar ujala
कोरोना काल खत्म होते होते तमाम सुपरस्टार अपनी चमक खो बैठने वाले हैं। ये वो सितारे हैं जिनकी फिल्मों के निर्माताओं ने मान लिया है कि लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर जब भी खुलेंगे कम से कम इन सितारों के नाम पर या इनकी कुछ निर्माणाधीन फिल्मों के नाम पर सिनेमाघरों में भीड़ नहीं जुटने वाली। इस लिस्ट में ताजा नाम जुड़ा है पंकज त्रिपाठी, जाह्नवी कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का। इन सितारों की रिलीज की राह तक रही फिल्में अब सीधे ओटीटी की राह पकड़ती दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
सिनेमा का पूरा खेल कॉपी किताब पर होने वाले गणित जैसा है। एक फिल्म निर्माता अपनी जेब से चंद करोड़ रुपये लगाकर किसी फिल्म के लिए सितारों को साइन कर लेता है। फिर वह किसी स्टूडियो के पास चला जाता है और इसके आगे फिल्म बनाने का पैसा स्टूडियो देने लगता है। जितना भी पैसा फिल्म बनाने में लग रहा होता है वह कहलाती है कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन यानी सीओपी। और, इस पैसे पर जितना ब्याज लग रहा होता है वह कहलाती है कॉस्ट ऑफ मनी यानी सीओएम। ज्यादातर निर्माताओं के सिर पर यह सीओएम ही भूत बनकर मंडरा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
karan johar - फोटो : Social Media
दिग्गज फिल्म निर्माता करण जौहर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वो क्या दरअसल इनदिनों जितने भी सितारे सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हैं, सबका मकसद एक ही है और वह है दर्शकों की याददाश्त में खुद को तरोजाता बनाए रखना ताकि जब उनकी फिल्म सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी पर आए तो उसे ज्यादा हिट्स मिलें। करण जौहर की फिल्म गुंजन सक्सेना के भी अब सीधे ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चा मुंबई में चलने लगी है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।

4 of 5
karan johar - फोटो : social media
इससे पहले करण जौहर की एक और डिब्बाबंद फिल्म ड्राइव को भी नेटफ्लिक्स रिलीज कर चुका है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और जाह्नवी कपूर ही मुख्य सितारे हैं और कोरोना काल के बाद सिनेमाघर खुलने पर इन दोनों के नाम पर कोई ओपनिंग लगने के आसार कम हैं। पंकज त्रिपाठी को हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म एक्स्ट्रैक्शन में भी देखा गया, जहां उनका पूरा रोल काटकर सिर्फ एक सीन का कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लूडो - फोटो : amar ujala, mumbai
इस फिल्म के अलावा अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो', अमिताभ की ही फिल्म 'झुंड', अभिषेक बच्चन की फिल्म 'लूडो' और अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'लक्ष्मी बम' के भी ऑनलाइन रिलीज होने की चर्चाएं जारी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें