फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood : चाय के दीवाने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, मजे से लेते हैं गरमा-गरम चाय की चुस्कियां

Sat, 25 Mar 2023 02:07 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
सुबह की शुरुआत अगर गरमा-गरम अदरक वाली चाय के साथ हो जाए तो दिन बन जाता है। हमारे देश में चाय के दीवानों की कमी नहीं है। लोग चाय के इस कदर शौकिन होते हैं कि बस चाय पीने का बहाना ढूंढते हैं। एक कप प्याली चाय के साथ लोग घंटो गपशप करने में जुट जाते हैं।आम हो या खास चाय का दीवान हर कोई है। फिल्म इंडस्ट्री के फिटनेस फ्रीक सितारों की भी चाय की लत है। जी हां, आपके फेवरेट सितारे भी चाय का शौक रखते हैं। कुछ तो इनमें ऐसे हैं, जो चाय का नाम आते ही खुद को रोक नहीं पाते हैं। आइए जाते हैं ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में-
 
विज्ञापन

2 of 7
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन
चाय लवर की लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है सुपरस्टार कार्तिक आर्यन कई बार चाय के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी चाय की कप हाथों में लेकर फोटो शेयर कर चाय के लिए दीवानगी दिखाई थी। कार्तिक ने साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद अभिनेता कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 7
तारा सुतारिया - फोटो : insta
तारा सुतारिया
इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी चाय का शौक रखती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह चाय की चुस्की लेती नजर आ रही थीं। उनकी यह तस्वीर लोगों  को काफी पसंद आई थी। तारा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग की है।

4 of 7
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण 
बॉलीवुड की हसीना दीपिका पादुकोण भी चाय की दीवानी हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं, जिसके चलते वह दूध वाली चाय के बजाय ग्रीन टी पीना ज्यादा पसंद करती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से अभिनेत्री लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना  कैफ
बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री कटरीना कैफ भी चाय लवर है। एक्ट्रेस चाय को देखकर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। कटरीना अपने हेल्थ का काफी ध्यान रखती हैं, जिसकी वजह से वह दूध वाली चाय की जगह लेमन टी पीना ज्यादा पसंद करती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
करीना कपूर - फोटो : social media
करीना कपूर
बॉलीवुड की डीवा करीना कपूर खान भी चाय की दीवानी हैं। एक्ट्रेस को चाय पीना काफी पसंद है। चाय को देखकर वह खुद को रोक नहीं पाती हैं। करीना इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं। अपने दमदार अभियन से वह लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित 
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित को चाय का काफी शौक है। चाय की चुस्कियां लेते हुए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। इसके साथ ही उन्होंने यह बताया था कि एक्ट्रेस अपनी चाय बेहद खास तरीके से बनाती हैं। उनकी यह तस्वीर लोगों को काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें