फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 साल के मिलिंद सोमन ने भी कर ली शादी पर इन 6 सेलिब्रेटीज को कब मिलेगा जीवन साथी?

Mon, 23 Apr 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जाने माने मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने अपनी 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कंवर के साथ शादी कर ली है। दोनों अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि अभी कुछ दिन पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन अब दोनों की शादी हो गई है। लेकिन इस ग्लैमर की दुनिया में आज भी कुछ बॉलीवुड स्टार्स अकेले ही जिंदगी काट रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं उन फिल्मी स्टार्स की जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। आखिर कब मिलेगा उनका अपना जीवन साथी। आइए जानते हैं बॉलीवुड के मशहूर 6 स्टार्स के बारे में जो अभी तक सिंगल हैं....
विज्ञापन

2 of 7
tabu
तब्बू
फिल्म 'विजयपथ' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्ट्रेस तब्बू की उम्र 45 साल है और अभी तक उनका शादी का कोई प्लान नहीं है। आपको बता दें कि तब्बू अब तक 20 से ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं। हाल ही में इन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म 'गोलमाल अगेन' में काम किया था।
विज्ञापन

3 of 7
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन
मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है लेकिन सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है। उन्हें कई हिट फिल्मों में देखा गया है जिनमें 'बीवी नंबर वन', 'मैं हूं ना', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' शामिल हैं। आपको बता दें कि 41 वर्षीय सुष्मिता का नाम पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ भी जुड़ा था। सुष्मिता फिलहाल सिंगल मदर की जिंदगी जी रही हैं। उनकी दो बेटियां हैं।

4 of 7
salman khan
सलमान खान
सलमान की शादी का इंतजार तो पूरा देश कर रहा है। सलमान 53 साल के हो गए हैं लेकिन उनकी शादी का अभी कोई अता-पता नहीं है और आज बॉलीवुड में वह टॉप के सुपरस्टार हैं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके एक्टिंग की दीवानी है।
विज्ञापन

5 of 7
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल
फिल्म 'कहो ना प्यार है' और 'गदर' जैसी ब्लॉकबस्टर से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी अभी तक कुंवारी हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। 41 साल की अमीषा ने अब भी फिल्मों में काम ढूंढने की कोशिश को जारी रखा है।
विज्ञापन

6 of 7
uday chopra
उदय चोपड़ा
यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा ने भी अभी तक किसी लड़की को अपना जीवन साथी नहीं बनाया है। आपको बता दें कि वह 44 साल के हो गए हैं और अब तक सिंगल हैं। हालांकि बीच में एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के साथ उनका नाम जोड़ा गया था लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई। उदय चोपड़ा ने 'धूम 1' और 'धूम 2' दोनों फिल्मों में शानदार एक्टिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
abhay deol
अभय देओल
एक्टर घर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल बहुत कम फिल्मों में नजर आए हैं लेकिन उनके एक्टिंग की लोगों ने हमेशा तारीफ की हैं। आपको बता दें कि अभय की उम्र 41 साल है और वह भी कुंवारों की लिस्ट में शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें