फिल्मों में अपने पसंदीदा कलाकरों को हम एक्शन से लेकर रोमांस तक, हर एक रोल में देखते हैं। परदे पर हमारे यह स्टार अपने किरदार को इतना बखूबी निभाते हैं कि हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि यह स्टार अपनी निजी जिंदगी को भी ऐसे ही जीते होंगे। प्रेमी-प्रेमिका का किरदार हो या फिर पति-पत्नी का, हर एक किरदार में स्टार अपने एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं। परदे पर बेहतरीन पति या फिर पत्नी का किरदार निभाने वाले ये स्टार क्या असल जिंदगी में किसी के पति और पत्नी हैं या नहीं। जी हां अगर नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में जो उम्र में हैं ज्यादा लेकिन अभी तक हैं कुंवारे...
विज्ञापन
2 of 9
सलमान खान
बॉलीवुड के 'दबंग खान' से तो भारतीय सिनेमा का हर एक दर्शक वाकिफ होगा। सलमान खान आज 50 साल से ऊपर के हो गए हैं। लेकिन उनकी शादी की चर्चा कहीं से कहीं तक नहीं है। हालांकि उनके अफेयर की खबरें कई हीरोइनों के साथ रहीं, लेकिन सलमान खान शादी कब करेंगे इसका अब तक किसी को कोई आइडिया नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 9
तब्बू
फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस तब्बू ने भी अभी तक शादी नहीं की है। तब्बू 90 के दशक की शानदार हीरोइनों में से एक रही हैं। आज तब्बू की उम्र 46 साल हो चुकी है।
4 of 9
अक्षय खन्ना
एक्टर अक्षय खन्ना भी अनमेरिड स्टार वाली लिस्ट में आते हैं। अक्षय खन्ना की उम्र 43 साल हो चुकी है। लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
विज्ञापन
5 of 9
अमिषा पटेल
ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अमिषा पटेल की उम्र 42 साल है। फिल्मों में सफलता न मिलने के बावजूद भी अमिषा ने अभी तक शादी नहीं की है। पता हो कि ज्यादातर हीरोइने बॉलीवुड में सफलता ने मिलने पर किसी उद्योगपति से शादी करके अपनी अलग जिंदगी बसा लेती हैं।
विज्ञापन
6 of 9
उदय चोपड़ा
फिल्म 'धूम' सीरीज में नजर आने वाले एक्टर उदय चोपड़ा की उम्र 45 साल है। लेकिन उन्होंने ने भी अभी तक शादी नहीं की है। उदय बॉलीवुड के उन हीरो में से एक हैं जिन्हें फिल्मी परदे पर ज्यादा सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
7 of 9
एकता कपूर
टीवी सीरिलय से लेकर फिल्मों में बतौर निर्माता के तौर पर सुर्खियां बटोने वाली निर्देशक-निर्माता एकता कपूर ने भी अभी तक शादी नहीं की है। एकता की उम्र 43 साल हो चुकी है। सिनेमा जगत में अच्छा-खासा बड़ा नाम होने के बावजूद भी एकता कपूर अभी तक अनमेरिड हैं।
8 of 9
संजय लीला भंसाली
'बाजीराव मस्तानी','गोलियों की रासलीला-रामलीला' और 'पद्मावत' जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशन से सुर्खियां बटोरने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भी आज तक शादी नहीं की है। भांसली की उम्र करीब 55 साल है। लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।
दिव्या दत्ता
'वीर-जारा', 'इरादा' और 'बदलापूर' जैसी कई शानदार फिल्मों में सपोर्टिंग कलाकार के तौर पर दर्शकों के दिलों की जीतने वाली एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी अभी तक शादी नहीं की है। दिव्या की उम्र करीब 40 साल है।