फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर से कम क्यूट नहीं हैं इन 5 बॉलीवुड स्टार्स की बेटियां, तस्वीरे देखकर आप भी बन जाएंगे फैन

Sat, 06 Apr 2019 02:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Cute Star Kids - फोटो : social media
करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान अपने जन्म के बाद से ही बेहद पॉपुलर हैं। तैमूर बॉलीवुड के ही नहीं इस देश के भी सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। तैमूर की क्यूटनेस के बारे में तो हर कोई जानता है लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की 5 ऐसी अभिनेत्रियों की बेटियों की तस्वीरें दिखाने वाले हैं, जो किसी भी मामले में तैमूर से कम नहीं हैं...
विज्ञापन

2 of 6
Nitara - फोटो : social media
ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार के साथ शादी की। अक्षय और ट्विंकल तो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इन दोनों की चर्चा के साथ-साथ इनकी प्यारी बेटी नितारा भी बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड हैं। अक्षय अक्सर अपनी इस प्यारी बेटी की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Adira Chopra - फोटो : social media
90 के दशक की सुपरस्टार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से शादी की । आज वो एक बच्ची की मां बन चुकी हैं। दोनों ने अपनी क्यूट बेटी का नाम आदिरा रखा हैं। खास बात ये है कि ये नाम रानी-आदित्य के नाम के लेटर्स को मिलाकर रखा गया है। 

4 of 6
inaaya khemu - फोटो : social media
सोहा अली खान सैफ अली खान की बहन हैं। सोहा बॉलीवुड में तो कोई खास कमाल नहीं कर पाईं। सोहा ने बॉलीवुड अभिनेता कुणाल खेमू से शादी की हैं। सोहा अब एक बच्ची की माँ भी बन चुकी हैं। उनकी इस अपनी क्यूट सी बेटी का नाम इनाया है। इनाया रिश्ते में तैमूर की बहन हैं लेकिन उनकी मासूमियत तैमूर से बिल्कुल भी कम नहीं है।
विज्ञापन

5 of 6
Radhaya - फोटो : social media
ईशा देओल बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी हैं। ईशा ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की हैं और वे भी एक बच्ची की मां बन चुकी हैं। ईशा ने अपनी बेटी का नाम राध्या रखा हैं। राध्या की क्यूटनेस आप इस तस्वीर में देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aaradhya Bachchan
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती से तो पूरी दुनिया वाकिफ है। ऐश्वर्या ने बॉलीवुड के अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी की हैं। ऐश्वर्या की एक बेटी भी हैं जिसका नाम उन्होंने आराध्या रखा है। आराध्या अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ नजर आती हैं। और इस बात में कोई शक नहीं कि उनकी क्यूटनेस किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें