फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Sequels: इन फिल्मों के सीक्वल नहीं दिखा सके कमाल, लिस्ट में संजय दत्त-जॉन अब्राहम की मूवीज भी शामिल

Wed, 15 May 2024 07:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा में किसी भी सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने के चलन काफी पुराना है। अब तक कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनके दूसरे भाग को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। हालांकि, कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जिनके सीक्वल लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
Panchayat 3 Trailer X Review: दर्शकों को फिर भाया 'देख रहा है बिनोद', यूजर्स बोले-चुनावी माहौल में होगी पंचायत
विज्ञापन

2 of 5
वेलकम बैक - फोटो : यूट्यूब
वेलकम बैक
जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और नाना पाटेकर अभिनीत फिल्म वेलकम बैक अक्षय कुमार की फिल्म  वेलकम का सीक्वल थी। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। जहां एक ओर खिलाड़ी कुमार की फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं, इसके दूसरे भाग ने लोगों का कुछ खास मनोरंजन नहीं किया।
Alaya F: पति से तलाक के बाद उनकी दूसरी शादी में गई थीं अलाया की मां, आज भी दोस्तों जैसा करते हैं व्यवहार
विज्ञापन

3 of 5
डबल धमाल - फोटो : यूट्यूब
डबल धमाल
सदाबहार कॉमेडी फिल्मों में धमाल का नाम जरूर शामिल किया जाता है। फिल्म में संजय दत्त, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और आशीष चौधरी नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का जबर्दस्त प्यार मिला, लेकिन इस सीक्वल डबल धमाल लोगों को हंसाने में नाकाम रहा।
Indian Film Directors: इन निर्देशकों ने अपनी फिल्मों का बनाया हिंदी रीमेक, 'एनिमल' के निर्देशक भी हैं शामिल

4 of 5
हथियार - फोटो : यूट्यूब
हथियार
संजय दत्त की एक और फिल्म इस लिस्ट में शामिल है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी वास्तव बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। हालांकि, इसका सीक्वल पहले भाग जैसा कमाल नहीं दिखा सका। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल वंस अगेन - फोटो : यूट्यूब
घायल वंस अगेन
सनी देओल की घायल 90 के दशक की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को दर्शकों की खूब सराहना मिला थी। हालांकि, कई वर्षों के बाद जब घायल वंस अगेन आई तो उसे उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल सका। फिल्म का निर्देशन सनी देओल ने किया था।
Lahore 1947: 'लाहौर 1947' की रिलीज डेट हुई जारी, इस खास दिन को सनी देओल की फिल्म होगी रिलीज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें