फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में रिलीज डेट पर टकराएंगी बड़ी फिल्में, मेकर्स को उठाना पड़ सकता है करोड़ों का नुकसान

Tue, 10 Jul 2018 02:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बड़े परदे पर यूं तो हर हफ्ते कोई ना कोई शानदार फिल्म रिलीज होती है और दर्शकों के दिल जीतती है, लेकिन दर्शक उस समय परेशान हो जाते हैं जब एक ही दिन में उनकी दो या फिर तीन पसंदीदा फिल्में रिलीज होती हैं। दर्शकों की तरह फिल्म के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर भी इतने ही परेशान होते हैं, क्योंकि आज के समय में एक फिल्म बनाने के लिए अच्छा-खासा बजट रखना पड़ता है। ऐसे में जब एक साथ कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो जाती हैं तो सभी की परेशानी बढ़ जाती है। ऐसी ही परेशानी का सामना अगस्त में कुछ निर्देशकों को करना पड़ सकता है। जी हां अगस्त के महीने में ऐसी कई बेहतरीन फिल्में हैं जो दूसरी बेहतरीन फिल्म के साथ रिलीज हो रही है। आइए जानते हैं अगस्त में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाली फिल्में..
विज्ञापन

2 of 5
3 अगस्त
अगस्त के पहले हफ्ते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को करोड़ों रुपए का झटका लग सकता है। 3 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर तीन शानदार फिल्में एक साथ रिलीज होने जा रही हैं। इस दिन तापसी पन्नू और ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' रिलीज हो रही है तो वहीं इरफान खान की 'कारवां' और अनिल कपूर-ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म 'फन्ने खां' रिलीज होगी। अगर इन तीनों फिल्में के निर्देशक फिल्म की रिलीज डेट को नहीं बदलते हैं तो निर्माताओं को करोड़ों रुपए का नुकसान होना तय है। 
विज्ञापन

3 of 5
15 अगस्त
अगस्त महीने के बीच में यानी 15 अगस्त के दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दो बड़े हीरो की फिल्म टकराने वाली है। इस दिन अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' रिलीज होगी तो वहीं जॉन अब्राम भी भ्रष्टाचार पर बनी फिल्म 'सत्यमेव जयते' रिलीज होगी। इन दोनों फिल्म के निर्मातओं को भी अच्छा-खासा घाटा हो सकता है। 

4 of 5
24 अगस्त
24 अगस्त को भी दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेंगी। इस दिन एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर एक प्रेम कथा' में सनी के बेटे का रोल करने वाली उत्कर्ष शर्मा की फिल्म 'जिनियस' रिलीज होगी। ठीक इसी दिल प्रोड्यूसर एकता कपूर की फिल्म 'लैला-मजनू' रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
31 अगस्त
अगस्त के अंत में भी दो फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर टकरा सकती हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो देओल परिवार के सबसे चर्चित फिल्म सीरीज 'यमला पगला दिवाना' का तीसरा सीक्वल 'यमला पगला दीवाना फिर से' रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' रिलीज होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें