फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की ये 5 एक्ट्रेसेज भी हो चुकी हैं कास्टिंग काउच का शिकार, खुद कर चुकी हैं खुलासा

Tue, 24 Apr 2018 04:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हाल ही में दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच के विरोध में एक ऐसा काम कर दिया है जिसके बारे में सोचकर भी लोग शर्म के मारे अपनी आंखें बंद कर लें। एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने टॉपलेस होकर बीच सड़क प्रदर्शन किया था। उनका कहना था कि फिल्मों में रोल दिलाने के बहाने हीरोइनों के साथ बहुत कुछ किया जाता है। आपको बता दें कि फिल्म या टीवी सीरियल्स में रोल पाने के लिए एक्ट्रेस को निर्माता-निर्देशक के सामने कई बार गुजरना पड़ता है। फिल्म इंडस्ट्री की भाषा में इसे स्क्रीनटेस्ट कहा जाता है लेकिन हीरोइनों की मानें तो यह कुछ और ही है। आइए जानते हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी हीरोइनों के बारे में जिन्होंने खुद अपने मुंह से स्वीकार किया था कि वह कास्टिंग काउच का शिकार हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Radhika Apte
राधिका आप्टे-
एक शो में राधिका से सवाल किया गया था कि उनके करियर का सबसे वियर्ड ऑडिशन कौन सा है? इस सवाल के जवाब में राधिका ने बताया था- 'फिल्म 'देव-डी' के ऑडिशन के लिए उन्हें फोन पर अश्लील बातें करनी पड़ी थीं। राधिका ने बताया कि उन्होंने इसके बाद कभी फोन पर वैसी बातें नहीं की। राधिका ने एक राज से पर्दा हटाते हुए बताया, 'साउथ इंडिया की एक फिल्म की शूटिंग के वक्त फिल्म के हीरो ने मेरे पैर में गुदगुदी की। मैं यह देखकर हैरान हो गई थी क्योंकि हम एक दूसरे को जानते तक नहीं थे। मुझे गुस्सा आया और मैंने थप्पड़ मार दिया।' 
विज्ञापन

3 of 6
श्री रेड्डी
एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच पर सनसनीखेज खुलासा किया है। इसके विरोध में उन्होंने टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया है। श्री रेड्डी ने फिल्म चैंबर पर कास्टिंग काउच के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है और शोषण के विरोध में हैदराबाद स्थित फिल्म चैंबर ऑफिस के बाहर सड़क पर टॉपलेस होकर धरना दिया। एक्ट्रेस ने शोषण करने वाले इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा करने की धमकी भी दी है। उन्होंने कई टॉप साउथ की फिल्मों के निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

4 of 6
rai laxmi
राय लक्ष्मी
फिल्म 'जूली -2' से सुर्खियां बटोरने वाली हीरोइन राय लक्ष्मी ने कुछ दिनों पहले ही कास्टिंग काउच पर कई राज खोलकर अपने फैंस को चौंका दिया था। राय लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अगर आप खूबसूरत हैं तो आपको ये जोखिम तो उठाना ही पड़ेगा। ऐसा सिर्फ यहीं नहीं हर जगह ही होता है। हम एक्टर हैं इसलिए मीडिया में ज्यादा हाईलाइट हो जाते हैं। उन्होंने बताया था- 'मेरे सामने कई बार ऐसी परिस्थितियां आई जब लोगों ने मुझे अप्रत्यक्ष रूप से कई मैसेज भी किए'। वह बताती हैं, 'मेरे हाथ से इसी चक्कर में कई बार कई प्रोजेक्ट निकल गए हैं। ऐसे मौके पर आप किसी से ज्यादा सवाल नहीं कर सकते हैं। साथ ही आपको सामने वाले की नीयत के बारे में भी कुछ नहीं पता होता'। 
विज्ञापन

5 of 6
सुरवीन चावला
फिल्म हेट स्टोरी 2 से चर्चा में आईं एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच पर बहुत ही बड़ा सनसनीखेज खुलासा किया था। सुरवीन ने बताया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले उनको इस फिल्म में काम करने के लिए एक डायरेक्टर ने वन नाइट स्टैंड के लिए कहा था। सुरवीन के मुताबिक़ उन्होंने साउथ फिल्म में काम करने के लिए ऑडिशन दिए थे जिसमे वह सिलेक्ट हो गयी थी। लेकिन बााद में उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कल्कि कोचलिन
कल्कि ने कास्टिंग काउच पर दिए बयान से सभी को चौंका दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था। उन्होंने कहा, 'यह एक ऐसा कड़वा सच है जिसके साथ मैं बचपन से जी रही हूं।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें