फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Films: इन फिल्मों को दोबारा करना पड़ा शूट, लिस्ट में ड्रीम गर्ल 2 का नाम भी शामिल

Thu, 07 Sep 2023 03:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला
हर निर्माता की चाहत होती है कि उसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमल दिखाए। यही वजह है कि मेकर्स अपनी फिल्मों में पैसा लगाने से जरा भी पीछे नहीं हटते, लेकिन कई बार फिल्में पूरी होने के बाद फिल्मकारों को यह एहसास होता है कि इसमें कुछ परिवर्तन करके इसे और अधिक बढ़िया बनाया जा सकता है। अब तक कई फिल्मों के सीन को बेहतर बनाने के लिए रीशूट किया जा चुका है। चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।
Jawan: एजाज खान को आई 'जवान' के सेट पर किंग खान संग बिताए पलों की याद, बोले- वह वैन में जाते हैं और फिर...
विज्ञापन

2 of 5
ड्रीम गर्ल 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ड्रीम गर्ल 2
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू खूब बिखेर  रही है। इस फिल्म में अभिनेता की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के कुछ सीन को दोबारा शुरू किया जा चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के मेकर्स चाहते थे कि ड्रीम गर्ल 2 के कुछ सीन को और बेहतर बनाया जाए ताकि जनता का मनोरंजन और अच्छे तरीके से हो सके।
विज्ञापन

3 of 5
रेडी - फोटो : सोशल मीडिया
रेडी
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी रेडी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी। साथ ही, इसके डायलॉग ने भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। रेड्डी के कुछ दृश्य को भी दोबारा शूट किया जा चुका है। इसके पीछे का मकसद फिल्म को और बेहतर बनाना था।

4 of 5
डॉली की डोली - फोटो : सोशल मीडिया
डॉली की डोली
फिल्म डोली की डोली में सोनम कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को भी मेकर्स को दोबारा शूट करना पड़ा था। दरअसल, निर्माता चाहते थे कि फिल्म के दृश्य और मनोरंजन बनाया जाए जिससे यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। हालांकि, इसके बावजूद भी फिल्म कमाल नहीं दिखा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाडला - फोटो : सोशल मीडिया
लाडला
श्रीदेवी अनिल कपूर और रवीना टंडन स्टार लाडला 90 के दशक में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग को काफी ज्यादा सराहन मिली थी। फिल्म में पहले लीड एक्ट्रेस के रूप में दिव्या भारती काम कर रही थीं। वह इस फिल्म की 80% शूटिंग पूरी कर चुकी थीं, लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद इसे दोबारा श्रीदेवी के साथ शूट करना पड़ा।
The Nun 2 Review: एक सफल फ्रेंचाइजी को भुनाने की कमजोर कोशिश, हॉरर के नाम पर ठगे गए दर्शक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें