फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी पैलेस से लेकर अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ तक, इन सितारों के असली घरों में हुई फिल्मों की शूटिंग

Sun, 25 Oct 2020 02:58 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
वीर जारा, की एंड का - फोटो : फिल्म का एक दृश्य
बॉलीवुड सितारों के घर की आलीशान तस्वीरें तो हम आपको दिखाते ही रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से कई सितारों के घर पर फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इस कड़ी में हम जिन फिल्मों का जिक्र करने वाले हैं वो फिल्में जब आप दोबारा देखेंगे तो जरूर गौर करेंगे कि ये आपके पसंदीदा सितारों के घर हैं जिन्हें फिल्मों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
वीर जारा फिल्म - फोटो : यशराज फिल्म्स
वीर जारा
सैफ अली खान के महलनुमा पटौदी पैलेस में बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग हुई है। इसकी खूबसूरत बनावट फिल्मों की शूटिंग के लिए इसे परफेक्ट बनाती है। यहां फिल्म वीर जारा, रंग दे बसंती सहित अन्य फिल्मों की शूटिंग हुई है। पटौदी पैलेस हरियाणा के गुरुग्राम में हैं। बताया जाता है कि इसकी कीमत 800 करोड़ है।
विज्ञापन

3 of 8
अमिताभ बच्चन, अनुराग कश्यप - फोटो : फिल्म बॉम्बे टॉकीज की शूटिंग
बॉम्बे टॉकीज
अनुराग कश्यप, करण जौहर, जोया अख्तर और दिबाकर बनर्जी की फिल्म बॉम्बे टॉकीज की शूटिंग अमिताभ बच्चन के बंगले प्रतीक्षा में की गई थी। फिल्म का यह सीन अमिताभ बच्चन और विनीत कुमार पर फिल्माया गया है।

4 of 8
रानी मुखर्जी - फोटो : फिल्म बॉम्बे टॉकीज का एक दृश्य
बॉम्बे टॉकीज
बॉम्बे टॉकीज में चारों निर्देशकों ने चार अलग अलग कहानी दिखाई। करण जौहर ने जो भाग दिखाया उसमें से एक हिस्सा खुद करण के घर पर ही शूट किया गया। इसमें रानी मुखर्जी और रणदीप हुड्डा दिखाई दिए थे।
विज्ञापन

5 of 8
रणबीर कपूर - फोटो : फिल्म संजू का एक दृश्य
संजू
संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू के कुछ सीन उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट इम्पीरियल हाइट्स में फिल्माया गया। शूटिंग के दौरान रणबीर की तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें वो संजय दत्त के लुक में नजर आए थे।
विज्ञापन

6 of 8
बजरंगी भाईजान - फोटो : instagram/beingsalmankhan
बजरंगी भाईजान
सलमान खान खाली समय में अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर वक्त बिताते हैं। उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग उनके फार्महाउस पर हुई है। हाल ही में सलमान खान ने एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया, इसकी शूटिंग भी फार्महाउस पर ही हुई।
विज्ञापन

7 of 8
मन्नत के बाहर शूटिंग - फोटो : फिल्म फैन का एक दृश्य
फैन
शाहरुख खान की फिल्म फैन के एक सीन में उनका असली घर मन्नत भी दिखाया गया है। फिल्म की कहानी शाहरुख खान के एक फैन के इर्द गिर्द है इसलिए इसका एक सीन यहीं शूट किया गया है। वैसे मन्नत में शाहरुख खान और गौरी खान खुद कई फोटोशूट करा चुके हैं।
विज्ञापन

8 of 8
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन - फोटो : फिल्म की एंड का
की एंड का
फिल्म की एंड का में करीना कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन कैमियो रोल में दिखे। अमिताभ और जया पर जो सीन फिल्माया गया था वो उनके घर जलसा में शूट किया गया था। घर के इंटीरियर पर नजर डालें तो अमिताभ बच्चन सहित परिवार के अन्य सदस्यों की तस्वीरें नजर आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें