फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathal: ‘कटहल’ से पहले सिने मेन्यू में शामिल हो चुके ये 10 स्वादिष्ट व्यंजन, ‘अंगूर’ जैसी फिल्म का सबको इंतजार

Wed, 17 May 2023 09:05 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बर्फी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

19 मई को नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसका नाम है 'कटहल'। फिल्म में सान्या मल्होत्रा पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार एक विधायक के लापता कटहलों को खोज कर रही हैं। सान्या के अलावा इस फिल्म  में राजपाल यादव, विजय राज जैसे अभिनेता भी ट्रेलर में नजर आ रहे हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म का नाम एक खाद्य पदार्थ के नाम पर रखा गया हो। हिंदी फिल्मों के इतिहास में अबतक कई ऐसी फिल्में आ चुकी हैं। आज हम ऐसी 10 फिल्मों की बात करेंगे जिनका नाम किसी खाद्य पदार्थ पर रखा गया हो..

विज्ञापन

2 of 11
राजमा चावल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजमा चावल (2018)
साल 2018 में आई फिल्म 'राजमा चावल' का निर्देशन लीना यादव ने किया है। 'राजमा चावल' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अमायरा दस्तूर, अनिरुद्ध तंवर और ऋषि कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म राज माथुर (ऋषि कपूर) नाम के एक बुजुर्ग की कहानी है। राज माथुर की पत्नी का देहांत हो चुका है। और उनके पास अपनों के नाम पर सिर्फ एक बेटा है। लेकिन बेटे को पिता से बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसलिए राज के दिमाग में एक तरकीब आती है जिसके बाद राज फेसबुक पर एक गुमनाम लड़की के नाम से अपने बेटे से बात करते हैं। फिल्म जितना हंसाती है उतना ही भावुक भी कर देती है। 

विज्ञापन

3 of 11
बर्फी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बर्फी (2012)
'बर्फी' साल 2012 में आई एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। जिसका निर्देशन अनुराग बसु ने किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डीक्रूज़ मुख्य भूमिकाओं में हैं। इन तीनों के बीच एक प्रेम त्रिकोण है।  फिल्म मर्फी (रणबीर कपूर) नाम के एक मूक-बधिर लड़के की कहानी है जिसे श्रुति (इलियाना डीक्रूज) नाम की एक खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है। वह उसके मूक-बधिर होने के कारण उसके लिए अपनी भावनाओं को स्वीकार करने से खुद को रोक लेती है। बाद में, मर्फी झिलमिल (प्रियंका चोपड़ा) नाम की एक ऑटिस्टिक लड़की के बहुत करीब आ जाता है और दोनों एक साथ रहने लगते हैं। फिल्म जितनी प्यारी है उससे भी ज्यादा प्यारा है इसका संगीत। 

4 of 11
खिचड़ी: द मूवी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

खिचड़ी: द मूवी (2010)

टीवी फ्रेंचाइजी 'खिचड़ी' से प्रेरणा लेकर बनी फिल्म 'खिचड़ी: द मूवी'  एक कल्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन आतिश कपाड़िया ने किया है।  फिल्म में सुप्रिया पाठक, अनंग देसाई, राजीव मेहता, जमनादास मजेठिया और निमिशा वखारिया जैसे कई वरिष्ठ कलाकार हैं। यह एक असंगठित परिवार की कहानी है जो अपने पड़ोसी परमिंदर से हिमांशु की शादी कराने के अपने प्रयासों में लगी हुई है। इस प्रेम कहानी को बनाने में पूरा परिवार लगा होता है। लेकिन इसे बनाने में कई बार बड़ी दिक्कतें सामने आती हैं। इनके जीवन की इन छोटी छोटी दिक्कतों को देखने का अलग ही मजा है।

विज्ञापन

5 of 11
आलू चाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आलू चाट (2009)
रॉबी गिरेवाल के निर्देशन में बनी फिल्म 'आलू चाट' साल 2009 में आई थी। आलू चाट एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। आफताब शिवदासानी और आमना शरीफ फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी निखिल और आमना नाम के दो प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है। अलग अलग पृष्ठभूमि से आने के बाद भी दोनों में प्यार हो जाता है।  लेकिन दिक्कत वहां आती है जब निखिल को आमना से शादी करने के लिए अपने परिवार को मनाना पड़ता है। परिवार को मनाना  उनके लिए हद से ज्यादा कठिन हो जाता है। 

विज्ञापन

6 of 11
सैंडविच - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैंडविच (2006)
'सैंडविच' अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित एक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की मुख्य भूमिकाओं में गोविंदा के साथ रवीना टंडन और महिमा चौधरी हैं। फिल्म शेर सिंह (गोविंदा) नाम के एक युवक की कहानी है। शेर सिंह के जीवन में कुछ ऐसे मोड़ आते हैं जिसकी वजह से उसे दो शादियां करनी पड़ती हैं। जिसके बाद शेर सिंह  का जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। लेकिन दिक्कत तब होती है जब शेर सिंह के नाम का ही उसका कोई जुड़वा आ जाता है।

विज्ञापन

7 of 11
चॉकलेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चॉकलेट (2005)
'चॉकलेट' साल 2005 में आई एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है। यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, इरफ़ान खान, इमरान हाशमी, अरशद वारसी और तनुश्री दत्ता हैं। फिल्म इन्हीं पांच भारतीयों के इर्द गिर्द घूमती है। यह सभी लंदन की एक जेल में बंद होते हैं क्योंकि इनपर इल्जाम है कि यह लोग ने लंदन में विस्फोट करने की योजना बना रहे थे। एक वकील की मदद से यह सभी इस बड़े इल्जाम से उबर जाते हैं। 

8 of 11
नमकीन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नमकीन (1982)
साल 1982 में गुलजार ने एक सामाजिक ड्रामा फिल्म 'नमकीन' बनाई। इस फिल्म में संजीव कुमार, शर्मिला टैगोर, शबाना आज़मी और वहीदा रहमान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म जुगनी (वहीदा रहमान) नाम की एक महिला की कहानी पर आधारित है, जो हिमाचल के एक छोटे से गांव में अपनी तीन बेटियों के साथ रहती है। जुगनी पेशे से एक लोक नर्तकी है। चार महिलाओं का यह  परिवार एक छोटे से पुराने घर में रहता है और एक आसामाजिक जीवन जीता है। इन लोगों की जिंदगियों तब बदलाव आता है जब गेरू लाल (संजीव कुमार) नाम का एक ट्रक चालक उनके साथ किराएदार रूप में रहने लगता है।

9 of 11
अंगूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अंगूर (1982)
गुलजार द्वारा निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'अंगूर' 1982 में ही आई थी। इस फिल्म में दीप्ति नवल, देवेन वर्मा और अरुणा ईरानी के साथ संजीव कुमार और मौसमी चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म संजीव कुमार और देवेन वर्मा द्वारा निभाए गए जुड़वा बच्चों की दो समान जोड़ियों की कहानी का अनुसरण करती है। यह दोनों भाई जन्म के समय अलग हो गए थे।  जब बड़े होने के बाद दोनों मिलते हैं तो उनके बीच कई दिक्कतें आती हैं। फिल्म में दोनों की पहचान को लेकर हो रहे कन्फ्यूजन को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी अंगूर के खट्टे मीठे रसों का आनंद देती है।

10 of 11
रोटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रोटी (1974)
मनमोहन देसाई द्वारा निर्देशित 1974 में आई फिल्म 'रोटी' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज मुख्य भूमिकाओं में नजर हैं। फिल्म मंगल सिंह नाम के एक अपराधी की कहानी का अनुसरण करती है जो सिर्फ एक 'रोटी' के लिए एक व्यक्ति की हत्या कर देता है जिसके बाद उसे जेल जेल की सजा हो जाती है। कुछ समय बाद एक सहयोगी की मदद से वह जेल से फरार हो जाता है और एक छोटे से गांव में जाकर बस जाता है। इस गांव के पास ही उसे एक स्कूल में शिक्षक की नौकरी मिल जाती है। गांव  में अच्छे लोगों के साथ रहने के और स्कूल में पढ़ाने की वजह से उसकी बुद्धि का विकास होता है जिसके बाद आखिर में मंगल सिंह एक अच्छा इंसान बन जाता है

विज्ञापन

11 of 11
पिज्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिज्जा (2014)
अक्षय अक्किनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म  'पिज्जा' 18 जुलाई साल 2014 को रिलीज हुई थी। 'पिज्जा' एक हॉरर फिल्म है। यह कहानी दुनिया में अलौकिक घटनाओं के अस्तित्व पर आधारित है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में अक्षय ओबेरॉय, पार्वती ओमनकुट्टन, दीपान्निता शर्मा, अरुणोदय सिंह हैं। फिल्म में पिज्जा डिलीवरी करने वाले एक लड़के की कहानी दिखाई गई है जिसके जीवन में कुछ ऐसी दिक्कतें आती हैं जो उसके ठीक चल रही जिदंगी को बर्बाद करके रख देती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें