बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना आज अपना 18वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। स्क्रीन पर आने से पहले सुहाना की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। उनकी जिंदगी के 18 साल पूरे होने के बाद अब उनके फैंस और कई लोगों को यह उम्मीद है कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। खैर लंबे समय से इस बात की लेकर चर्चा रही है कि वह जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है, लेकिन सुहाना ने अभी तक कोई भी प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। अकेले सुहाना ही नहीं बॉलीवुड की कई स्टार बेटियां है जो जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की वह स्टार किड जो जल्द कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू...
विज्ञापन
2 of 7
सुहाना-
सुहाना के बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर लंबे समय से चर्चा है। कई बार उन्हें फिल्ममेकर्स के ऑफिस और घर पर देखा जा चुका है, इसलिए उम्मीद की जा रही है शाहरुख की बेटी जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
जाह्नवी कपूर-
श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर भी जल्दी ही बड़े परदे पर नजर आएंगी। वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं।
4 of 7
सारा अली खान-
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपुत नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
अनन्या पांडे-
एक्टर चंकी पांडे की बेटी भी जल्दी ही फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। हाल ही में इस फिल्म का देहरादून शेड्यूल पूरा कर लिया गया है। इस फिल्म टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में होंगी।
विज्ञापन
6 of 7
टीना आहूजा-
एक्टर गोविंदा की बेटी टीना आहुजा भी बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार है। फिलहाल उनकी अपकमिंग फिल्म को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ था।