फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cameo Roles: ऋचा चड्ढा से लेकर बॉबी देओल तक, छोटी भूमिकाओं के बाद भी स्क्रीन पर छाए ये सितारे

Sun, 12 May 2024 11:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला
फिल्म आनंद का एक डायलॉग "जिंदगी बड़ी होनी चाहिए, लंबी नहीं" काफी ज्यादा मशहूर हुआ था। यही बात किरदारों पर भी लागू होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कम स्क्रीन टाइम में भी अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋचा चड्ढा
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार की चर्चा इन दिनों हर तरफ हो रही है। इस शो में कई अभिनेत्रियों ने काम किया है, लेकिन ऋचा चड्ढा ने लज्जो के रूप में लोगों पर गहरा प्रभाव डाला है। इस वेब सीरीज में उनके अभिनय की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। अपनी अदाकारी से उन्होंने इस छोटे से रोल में भी जान फूंक दी है।
विज्ञापन

3 of 5
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम
तृप्ति डिमरी
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बीते साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी कैमियो रोल में नजर आई थीं। फिल्म में अपने प्रदर्शन से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बाद तृप्ति की लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है।

4 of 5
बॉबी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉबी देओल
एनिमल में बॉबी देओल भी कैमियो रोल में नजर आए थे। कम स्क्रीन टाइम के बावजूद अपनी एक्टिंग से उन्होंने लोगों के मन में अमिट छाप छोड़ी थी। फिल्म में उनका जमाल कुडू स्टेप काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म के बाद बॉबी जल्द ही कंगुवा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे नकारात्मक भूमिका में हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम
विक्की कौशल
राजकुमार हिरानी की डंकी में विक्की कौशल ने अपने किरदार से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अपने सीमित स्क्रीन समय के बावजूद, विक्की ने अपनी भूमिका को गहराई और भावना से भर दिया था। वे जल्द ही छावा और बैड न्यूज जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
Pavithra Jayaram: नहीं रहीं अभिनेत्री पवित्रा जयराम, सड़क हादसे में गई जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें