फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: इन सितारों ने छुपाकर रखी थी शादी की बात, खुला राज तो चौंक गए सभी

Fri, 28 May 2021 03:36 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो बॉलीवुड सितारों का जीवन एक खुली किताब की तरह होता है। दर्शकों तक हर छोटी-बड़ी खबर पहुंच ही जाती है। लगातार लाइमलाइट में बने रहने के बाद भी कुछ बातें सीक्रेट रखते हैं। वहीं कुछ सितारे तो ऐसे हैं जिन्होंने अपनी शादी की बात को ही छुपाकर रखा। यूं तो फिल्मी सितारों की शादी की तस्वीरें या शादी की अफवाह ही आग की तरह फैल जाती हैं लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने रिश्ते छुपाकर तो रखना चाहा लेकिन इसमें असफलता हाथ लगी। इसके अलावा जब शादी का राज खुला तो हंगामा मच गया। इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें जनता ने तो क्या इनके खुद के घरवालों ने ही स्वीकार नहीं किया। कहते हैं ना सच बहुत लंबे समय तक छिपता नहीं है, ऐसा ही कुछ फिल्मी सितारों के साथ असल जिंदगी में हुआ। आज हम बात उन्हीं सितारों के बारे में बात कर रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी की बात को काफी दिनों तक सबसे छिपाकर रखा ...  
विज्ञापन

2 of 6
मेघना नायडू और लुईस - फोटो : सोशल मीडिया
मेघना नायडू और लुईस
'कलियों का चमन' गाने से फेमस होने वाली एक्ट्रेस मेघना नायडू ने पुर्तगाली टेनिस प्लेयर से गुपचुप तरीके से शादी की। उन्होंने दो साल तक इस शादी को छुपाकर रखा। जब उनकी शादी के सीक्रेट तस्वीरें सामने आई तो इस बात का खुलासा हुआ। मेघना ने 25 दिसंबर 2016 को मुंबई में शादी की थी। शादी से पहले मेघना और लुईस छह साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
रेखा और विनोद मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा और विनोद मेहरा
रेखा और विनोद मेहरा की शादी के बारे में कहा जाता है कि विनोद मेहरा अपनी मां को रेखा से शादी के लिए नहीं मना पाए। जब वो कोलकाता में शादी कर रेखा को सीधे एयरपोर्ट से अपने घर ले गए और रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। विनोद मेहरा की लाख कोशिश के बाद भी विनोद की मां ने रेखा को स्वीकार नहीं किया।

4 of 6
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचल
जॉन अब्राहम ने बिपाशा के साथ रिश्तों को लेकर खूब चर्चा बटोरीं लेकिन उनके शादी करने की बात का किसी को पता तक नहीं चली। प्रिया से उनकी शादी का पता काफी बाद में चला। प्रिया को वो आज भी मीडिया से बहुत बचा के रखते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
वक्त से पहले दुनिया को छोड़ गईं दिव्या भारती ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। लेकिन ये शादी बेहद गुपचुप तरीके से हुई थी। इसकी जानकारी सिर्फ उनके कुछ ही दोस्तों को थी। लेकिन जब दुनिया के सामने राज खुला तो सब हैरान रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जूही चावला और जय मेहता - फोटो : सोशल मीडिया
जूही चावला और जय मेहता
जूही चावला लंबे समय तक जय मेहता को अपना अच्छा दोस्त बताती रहीं। काफी समय बाद ये भेद खुला कि दोनों पति-पत्नी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें