फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: बॉलीवुड के ये सितारे हैं शुद्ध शाकाहारी, लिस्ट में बिग बी का नाम भी है शामिल

Sun, 12 Nov 2023 12:26 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
हर कलाप्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है कि उसे एक ऐसा मंच मिले, जिससे वे अपने टैलेंट को लोगों के आमने पेश कर सकें। सोशल मीडिया के इस दौर में फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में सब कुछ जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं, ऐसे में ये सेलेब्स भी अपने खान पान से लेकर अपनी डेली रूटीन की जानकारी अपने फैंस संग साझा करते हैं। तो आज के इस लेख में हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शुद्ध शाकाहारी हैं। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजी गई अभिनेत्री आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने अभिनय और खूबसूरती से उन्होंने अपने फैंस के दिलों में अच्छी खासी जगह बनाई है। आपको बता दें कि आलिया भट्ट शुद्ध शाकाहारी हैं और नॉन वेज नहीं खाती हैं।

Dolly Sohi: सर्वाइकल कैंसर से जूझ रहीं 'परिणीति' से मशहूर हुईं डॉली सोही, पोस्ट साझा कर फैंस को दी जानकारी

 
विज्ञापन

3 of 5
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी फिल्मों के अलावा अपने फिटनेस को लेकर भी अपने फैंस के बीच अक्सर सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। आपको बता दें कि अभिनेता ने यह बॉडी शुद्ध शाकाहारी भोजन कर के बनाया है। अभिनेता नॉन वेज खाने से दूर ही रहते हैं।

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने की सलमान की तारीफ, बोले- हमारी परंपरा..तहजीब, वो उन्होंने हासिल की है
 

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 15' को होस्ट कर रहे है। अभिनेता इस शो में अपने कंटेस्टेंट संग कई दिलचस्प बातें शेयर करते नजर आते हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन भी इस लिस्ट में शामिल हैं और उन्होंने कभी भी मांस को हाथ नहीं लगाया है।


Tiger 3: यशराज की जासूसी दुनिया का कौन बनेगा बिग बॉस, शेनॉय की खाली की गई जगह पर क्या इनकी होगी ताजपोशी?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
आर माधवन
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आर माधवन भी लिस्ट में शामिल हैं। आर माधवन भी शुद्ध शाकाहारी भोजन का सेवन करते हैं। इतना ही नहीं अभिनेता ने कभी अंडे तक को भी हाथ नहीं लगाया है। आर माधवन नॉन वेज भोजन से दूर रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें