मीडिया, फिल्म और एंटरटेंमेंट जगत में खलबली मचाते #MeToo ने अब असर दिखाना शुरू कर दिया है। #meToo कैंपेन की शुरुआत हॉलीवुड में तब हुई, जब अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने नामी फिल्म निर्माता हार्वे वीन्स्टीन पर कथित तौर से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। उनका साथ देते हुए हॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों ने भी #meToo के साथ वीन्स्टीन पर शोषण के आरोप लगाए। एक साल बाद #meToo भारत में आया।
अभिनेत्री तनु्श्री दत्ता ने ब़ॉलीवुड जगत में तब सनसनी मचा दी जब उन्होंने नाना पाटेकर पर बदतमीजी और यौन शोषण का आरोप लगाया। तनुश्री के बाद काफी सेलिब्रेटी सामने आए और अपने कड़वे अनुभव शेयर किए। आइए जानते हैं उन लोगों का क्या हुआ जिनपर ये आरोप लगे हैं।