फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: जब पर्दे पर अपने किरदार के लिए इन हसीनाओं ने मुंडवा लिया था सिर, दर्शक भी रह गए थे हैरान

Fri, 15 Jul 2022 08:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
शबाना आजमी, तनवी आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों में अपने किरदार में ढलने के लिए काफी मेहनत करते हैं। सितारों को कभी अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करनी पड़ती है, तो कभी अपने पहनावे पर ध्यान देना होता है। लेकिन कई बार उन्हें एक किरदार को असल दिखाने के लिए और भी बड़ा कदम उठाना पड़ता है, जैसे कि अपने सिर तक को मुंडवाना पड़ जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक किरदार को बखूबी से निभाने के लिए अपने सिर को ही मुंडवा लिया था।
विज्ञापन

2 of 8
लीजा रे - फोटो : सोशल मीडिया
लीजा रे
अभिनेत्री लीजा रे ने फिल्म 'वाटर' के लिए अपना सिर मुंडवा लिया था। इस फिल्म में उन्होंने एक विधवा का किरदार निभाया था और उसे असल दिखाने के लिए उन्होंने ऐसा किया था।
विज्ञापन

3 of 8
तनवी आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
तनवी आजमी
संयज लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में तनवी आजमी ने मराठा विधवा का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उन्होंने अपने सिर को मुंडवा था। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी।

4 of 8
अंतरा माली - फोटो : सोशल मीडिया
अंतरा माली
अमोल पालेकर की फिल्म 'एंड वंस अगेन' में अभिनेत्री अंतरा माली नजर आई थीं। उन्होंने भी इस फिल्म के लिए अपने बाल कटवा लिए थे।
विज्ञापन

5 of 8
शबाना आजमी - फोटो : सोशल मीडिया
शबाना आजमी
विधवा महिलाओं के जीवन पर बनी फिल्म 'वाटर' में शबाना आजमी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आई थीं। अपने किरदार के लिए उन्होंने भी सिर को मुंडवाया था।
विज्ञापन

6 of 8
नंदिता दास - फोटो : सोशल मीडिया
नंदिता दास
नंदिता दास भी 'वाटर' फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने भी अपने बालों को पूरी तरह से कटवा लिया था। अभिनेत्री के अभिनय को लोगों ने काफी सराहा था।
विज्ञापन

7 of 8
तनुजा - फोटो : सोशल मीडिया
तनुजा
अभिनेत्री तनुजा ने एक मराठी फिल्म 'पितृरून' के लिए अपना सिर मुंडवाने का साहसिक कदम उठाया। इस फिल्म के उनकी खूब सराहना भी हुई थी। 
 
 
विज्ञापन

8 of 8
शिल्पा शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और शिल्पा शेट्टी भी अपनी फिल्मों के लिए सिर मुंडवा चुकी हैं। अनुष्का 'ए दिल है मुश्किल', प्रियंका 'मैरी कॉम' और शिल्पा 'डिजायर' में नजर आई थीं। हालांकि तीनों अभिनेत्रियों ने इसके लिए मेकअप का सहारा लिया था। उन्होंने असल में अपने सिर को नहीं मुंडवाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें