बॉलीवुड के सितारे चाहे देश विदेश घूम कर कितनी ही शूटिंग क्यों ना करते हों, खुद के लिए उन्हें भी वेकेशन चाहिए होता है। ये ही वजह है कि शूटिंग से फुर्सत मिलते ही ये सितारे किसी खूबसूरत सी जगह पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने निकल जाते हैं। बॉलीवुड की बहुत सी हसिनाएं ऐसी हैं जो वेकेशन मनाने के लिए मालदीव को काफी पसंद करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन 5 खूबसूरत हसिनाओं के बारे में जिनकी मालदीव पसंदीदा जगह हैं।