Celina Jaitley
- फोटो : social media
सेलिना जेटली
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस सेलिना ने पर्दे पर अपना सपना मनी मनी, खेल, गोलमाल रिटर्न्स और नो एंट्री जैसी कई शानदार फिल्में की। हालांकि उन्होंने शादी के लिए बॉलीवुड के किसी एक्टर को नहीं बल्कि दुबई के रहने वाले पीटर हॉग को अपना जीवनसाथी बनाया। सेलिना और पीटर की शादी को 10 साल हो चुके हैं और दोनों तीन बच्चों के माता पिता बन चुके हैं। सेलिना अपने पति के साथ दुबई में रहती हैं।