बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं, जिनको एक ही फिल्म ने रातों-रात फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया, तो कइयों का करियर ऐसा डूबा की आज उन्हें काम मिलना तक मुश्किल हो गया। जी हां,बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां रही जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से काफी सुर्खियां बटोरीं लेकिन आज के समय में उन्हें काम नहीं मिल रहा है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ एक्ट्रेस से रूबरू करवाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
shamita shetty
- फोटो : file photo
शमिता शेट्टी
शमिता शेट्टी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और अपने समय की सुपरहिट हीरोइन शिल्पा शेट्टी की बहन हैं। शमिता ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मोहब्बतें' से की थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इस फिल्म के बाद शमिता शेट्टी को कई फिल्मों में काम मिला लेकिन कामयाबी हाथ न लगी। अब उन्हें किसी भी फिल्म में काम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
Ayesha Takia
आयशा टाकिया
काम न मिलने वाली अभिनेत्रियों में आयशा टाकिया का भी नाम है। उन्होंने अपना डेब्यू वर्ष 2004 में बॉलीवुड की फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर तो आईं लेकिन सलमान खान के साथ फिल्म 'वांटेड' के अलावा उन्हें और किसी फिल्म में कामयाबी नहीं मिली। काफी समय से वह भी पर्दे के दूर हैं।
4 of 6
amrita arora
- फोटो : amar ujala
अमृता अरोड़ा
अमृता अरोड़ा ने अपनी करियर की शुरुआत एक्टर फरदिन खान के साथ फिल्म 'कितने दूर कितने पास' से की थी। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। अपने करियर की शुरुआत में अमृता अरोड़ा को कई फिल्में मिली, लेकिन पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।
विज्ञापन
5 of 6
kim sharma
- फोटो : file photo
किम शर्मा
अभिनेत्री किम शर्मा भी पहली बार फिल्म 'मोहब्बतें' नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ था, लेकिन बॉलीवुड में इनका फ़िल्मी करियर बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सका। साल 2009 में इनकी आखिरी फिल्म 'मगधीरा' के बाद इन्हें किसी और फिल्म में काम नही मिल सका।
मयूरी कांगो
मयूरी कांगो बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा में से एक हैं, इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1995 की फिल्म 'नसीम' से किया था, लेकिन कई फिल्मों में काम करने के बाद उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी।