फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख, सलमान, संजय दत्त सहित इन बॉलीवुड स्टार्स के हाथ से निकल गईं बड़ी फिल्में

Thu, 17 Jan 2019 07:56 AM IST
Trainee Trainee शशांक शिव मिश्रा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक ऐसी जगह हैं जहां फिल्म पाने के लिए एक्टर्स की होड़ लगी रहती है। कई बार मौके का फायदा उठाकर एक्टर्स एक-दूसरे की फिल्में हथिया लेते हैं। हाथ से निकलने के बाद अगर फिल्म हिट हो जाए तो और भी ज्यादा पछतावा होता है। कभी-कभी मजबूरी में आकर भी एक्टर्स को बड़ी फिल्में छोड़नी पड़ती हैं। इसलिए तो कहा जाता है कि बॉलीवुड की डगर बहुत मुश्किल है।
विज्ञापन

2 of 6
ajay devgan
डायरेक्टर इंदर कुमार बहुत ही जल्द अपने बिग बजट प्रोजेक्ट 'टोटल धमाल' के साथ दर्शकों के बीच आने वाले हैं। 2007 में आई फिल्म 'धमाल' में संजय दत्त मुख्य भूमिका में थे। खबरें हैं कि इस फिल्म से संजय दत्त का पत्ता कट हो गया है और उनकी जगह अजय देवगन को कास्ट किया गया है। टोटल धमाल में अजय देवगन के साथ अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा और पितोबश जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
saif ali khan
'रेस' फिल्म के दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन किया था। इन दोनों ही पार्ट में सैफ अली खान थे। वहीं 'रेस 3' में सैफ की बजाय सलमान खान को लिया गया था। ऐसे उम्मीदें लगाई जा रही थीं कि फिल्म लोगों के दिलों पर कब्जा जमा लेगी लेकिन हुआ इसके ठीक उल्टा। फिल्म तो रिलीज हुई और सिर्फ मजाक बनकर रह गई। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि सैफ अली खान एक बार फिर से रेस कैंप में वापसी कर सकते हैं।
 

4 of 6
Taapsee Pannu
इस कड़ी में एक्ट्रेस तापसी पन्नू का नाम भी शामिल है। फिल्म 'पत्नी पत्नी और वो' के रीमेक से तापसी पन्नू का नाम हटा दिया गया है। तापसी ने कहा कि उन्हें बिना किसी सूचना के इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। फिल्म में तापसी का रोल अब अनन्या पांडे निभाएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
priyanka chopra reception look
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया था, लेकिन बाद में शादी के हवाला देकर प्रियंका ने इस फिल्म को छोड़ दिया और यह फिल्म कटरीना कैफ को मिल गई। इन दिनों भारत की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
katrina kaif - फोटो : hotstar
कोरियॉग्रफर से निर्देशक बने रेमो डिसूजा 'ABCD 3' बनाने की घोषणा के बाद से ही उनकी फिल्म की चर्चा खूब हो रही है। पहले इस फिल्म के कटरीना कैफ को साइन किया था लेकिन डेट्स की कमी के चलते उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। बाद में इस फिल्म के लिए ABCD 2 की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को ही लिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें