फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट रहने के लिए घंटों पसीना बहाते हैं ये बॉलीवुड एक्टर्स, दो तो 50 पार उम्र में भी देते हैं मात

Thu, 25 Apr 2019 12:40 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood stars - फोटो : social media
बॉलीवुड में अब जितने भी एक्टर्स हैं वो सभी अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरुक हैं। लगभग सारे स्टार्स इसके लिए जिम जाते हैं। अक्सर स्टार्स के जिम आने-जाने की तस्वीरें मीडिया में छाई रहती हैं। लेकिन इनमें भी कुछ स्टार्स ऐेसे हैं जो फिट रहने के लिए दूसरे एक्टर्स से कहीं ज्यादा पसीना बहाते हैं, आइए जानते हैं ऐसी ही हस्तियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
salman khan
सलमान खान
53 साल के हो चुके सलमान खान की फिटनेस का इस उम्र में भी कोई जवाब नहीं है। इसके लिए वो कड़ी मेहनत भी करते हैं। उन्हें इंडस्ट्री में फिटनेस गुरू भी कहा जाता है। वो पहले ऐसे एक्टर हैं, जो शानदार बॉडी का कल्चर बॉलीवुड में लाए।  अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए सलमान कार्डियोवेस्कुलर एक्सरसाइज और वर्कआउट नियमित रूप से करते हैं और 2-3 घंटे हर दिन वर्कआउट करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
tiger and krishna shroff
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ फिट रहने के लिए एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट को तो फॉलो करते ही हैं, साथ में वह बुरी चीजों की लत से भी दूर रहते हैं। टाइगर न तो शराब पीते हैं और न ही सिगरेट पीते हैं। जिम में पसीना बहाने के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ अपनी डाइट पर भी खूब ध्यान देते हैं। वह खाने में डेली आठ अंडे के साथ-साथ चिकन और फिश खाते हैं। टाइगर ने जिम में वीकली एक्सरसाइज प्लान तैयार किया है। वह अलग-अलग दिन अलग-अलग एक्सरसाइज करते हैं।

4 of 6
Ranveer Singh - फोटो : social media
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह सुबह सबसे पहले सुबह उठकर क्या खाएंगे ये उनका डाइटिशियन नहीं बल्कि फिल्म में उनका रोल डिसाइड करता है। वो अपनी हर फिल्म के लिए अलग डाइट प्लान फॉलो करते हैं। रणवीर के एक्सरसाइज प्लान की बात करें तो वे इसे लेकर काफी सतर्क रहते हैं। पुश अप, बरपीज़, डेडलिफ्ट, स्क्वॉट जैसी एक्सरसाइज वे करना पसंद करते हैं। करीब एक से दो घंटे वे इन एक्सरसाइज को हर दूसरे दिन देते हैं। वे रनिंग, स्विमिंग और साइकलिएग करने में भी विश्वास रखते हैं। एक्सरसाइज शुरू करने से पहले 10 मिनट वे वॉर्म अप करते हैं। इसके अलावा वे कार्डियो और ऐब्स से जुड़ी कई एक्सरसाइज करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार
51 साल की उम्र में भी अक्षय कुमार की फिटनेस लाजवाब है। पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में वे पार्टीज और अल्कोहल से दूर रहने के लिए जाने जाते हैं। वे रोजाना सुबह 4.30 बजे उठ जाते हैं और रात 9 बजे तक सो जाते हैं। नाइट शिफ्ट ज्यादा से ज्यादा अवॉइड करते हैं। अपना स्टेमिना बढ़ाने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार बास्केटबॉल खेलते हैं। टाइम मिलने पर बेटे के साथ स्विमिंग करते हैं। अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए वे 9 नियमों को सालों से फॉलो कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hrithik roshan
ऋतिक रोशन
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन लुक्स के अलावा अपनी बॉडी के लिए भी काफी फेमस हैं। उनकी फिटनेस के लाखों फैंस हैं। ऋतिक फिट रहने के बहुत मेहनत भी करते हैं। इसके लिए वे एक्सरसाइज से लेकर डाइटिंग तक का पूरा ध्यान रखते हैं। ऋतिक हफ्ते में सातों दिन की जगह चार-पांच दिन ही एक्सरसाइज करते हैं। इस दौरान ऋतिक कार्डियो एक्सरसाइज पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इसके अलावा ऋतिक सुबह और शाम दोनों समय एक्सरसाइज करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें